Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
10-oct
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 अक्टूबर 2023। गांव धनेरू की रोही में खेत पर मजदूरी करने आए सात श्रमिकों से खेतमालिक व उसके परिवार द्वारा छुआछूत करने, मजदूरी नहीं देने व धमकाने का आरोप लगाते हुए श्रीडूंगरगढ़ थाने में मामला दर्ज करवाया है। सांडवा निवासी 23 वर्षीय रूपाराम पुत्र हेमाराम मेघवाल ने इसी गांव के सांवरनाथ पुत्र लक्ष्मणनाथ सिद्ध सहित उसके परिवार पर आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि मैं और मेरे साथ डूंगरराम पुत्र दूलाराम, हड़मानराम पुत्र खमाराम, महेन्द्र पुत्र हरखाराम, दीपक पुत्र भैराराम, पोकरराम पुत्र पूराराम, राजूराम पुत्र उमाराम मेघवाल निवासी सांडवा हमारे ही गांव के सांवरनाथ पुत्र लक्ष्मणनाथ सिद्ध के साथ गांव धनेरू की रोही में स्थित उसके खेत पर 28 अक्टूबर को मूंगफली का खला निकलवाने बस द्वारा गए। हम सभी सांवरनाथ के खेत में थ्रेसर पर मूंगफली निकालने लगे। हमें प्यास लगने पर जैसे ही पानी पीने के गए व पानी पीने लगे तो सांवरनाथ व उसके बेटे हंसनाथ और ओमनाथ, भाणजा पूर्णनाथ ने पानी नहीं पीने दिया। जातिसूचक गालियां देते हुए धक्का मुक्की करने लगे। जब सभी मजदूरों ने खाना खाया तो सांवरनाथ की पत्नी ने कहा कि बर्तन साफ करके जाने होंगे। आरोपियों ने अपमानित करते हुए गालियां दी व मारपीट करने लगे। हम सभी श्रमिकों ने 4900 रूपए मजदूरी व बस का किराया मांगा तो आरोपियों ने डरा धमका कर खेत से निकाल दिया और बस का किराया भी नहीं दिया। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच सीओ श्रीडूंगरगढ़ गोमाराम जाट को सौंप दी है।