Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-oct
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 अक्टूबर 2023। आज तहसील कार्यालय के पास दोपहर करीब 2 बजे दो मोटरसाइकिल आमने सामने टकरा गई जिसमें मां बेटे सहित तीन जने चोटिल हो गए। लिखमादेसर निवासी शांतिदेवी मेघवाल अधिक घायल हुई वहीं उनका बेटा बजरंग तथा दूसरी बाइक पर सवार श्रीडूंगरगढ़ निवासी नितेश कुमार चोटिल हुआ। एक अन्य दुर्घटना हनुमान धोरा के सामने हाइवे पर एक मोटरसाइकिल रेलिंग से टकरा गई जिसमें एक युवक आदर्श कॉलोनी निवासी चंद्रशेखर चोटिल हो गया। घुमचक्कर पर रतनगढ़ की ओर से आई एक बस में सवार जोधपुर निवासी ओमप्रकाश कस्वां गश खाकर गिर गए जिन्हें अस्पताल पहुंचाकर उनका ईलाज प्रारंभ करवाया गया व उनके परिजनों को सूचना दी गई। तीनों दुर्घटनाओं में पांचों चोटिलों को आपणो गांव सेवा समिति के सेवादारों ने एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। सेवादारों ने ईलाज प्रारंभ करवाने के साथ परिजनों को भी सूचना दी।