Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-oct
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 अक्टूबर 2023। नेशनल हाइवे पर स्थित बेशकीमती जमीन के लिए दो पक्षों में विवाद बढ़ता जा रहा है और एक ओर मुकदमा थाने में दर्ज हुआ है। 65 वर्षीय बुजुर्गा दमयंती सिखवाल पत्नी जुगलकिशोर सिखवाल निवासी सिखवाल वाटिका झंवर बस स्टैंड ने श्रीडूंगरगढ़ निवासी ओमप्रकाश उनकी पत्नी तारादेवी, पुत्र नितेश व प्रकाश सहित हुलासराम व शंकरलाल, गोपालराम, मोहम्मद सलीम और सुशील कुमार सहित अन्य के खिलाफ आरोप लगाए है। दमंयति देवी ने पुलिस को बताया कि मेरे पुत्र प्रदीप सिखवाल व देवर दिलीप कुमार का पुत्र अभिजीत व पुत्री अभिलाषा की संयुक्त खातेदारी खेत में बनी झोंपड़ी में 1 अक्टूबर को बैठी थी तभी आरोपी नितेश व प्रकाश ने झोंपड़ी को जलाने का प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपी अभद्र भाषा प्रयोग करते हुए भाग गए। 3 अक्टूबर को महेंद्र ने खेत पर आकर खेत की सार संभाल करने वाले हरिराम को हुलासाराम की ओर से धमकाया कि मालिकों से कह देना खेत खाली करके चले जाए। परिवादिया ने आरोप लगाया कि आरोपी उसके खोतदारी खेत पर अवैध रूप से कब्जा करना चाहते है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। बता देवें इस मामले में दमयंति देवी ने पूर्व में भी एक मामला दर्ज करवाया वहीं दूसरे पक्ष ने भी चार मुकदमे दर्ज करवाए हुए है।