Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
10-oct
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 अक्टूबर 2023। श्रीडूंगरगढ़ बाजार में स्थित धर्मशाला में गत 21 अक्टूबर को चोरी के मामले में आरोपी युवक को पुलिस ने गत 23 अक्टूबर को ही कोलायत में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक ने कोलायत में भी कुमावत धर्मशाला में वारदात को अंजाम दिया और वहां भी कमरे से पर्स, मोबाइल व दस्तावेज चोरी कर लिए। युवक ने पीड़ित के एटीएम की सहायता से ऑनलाइन फ्रॉड भी किया। कोलायत पुलिस ने त्वरित जांच प्रारंभ की व आरोपी 20 वर्षीय सुरेश पुत्र गोपालराम निवासी ढाणी तेतरवाल बोगीरा, थाना भानीपुरा जिला चुरू को गत 23 अक्टूबर को ही गिरफ्तार कर लिया। कोलायत थाने के उपनिरीक्षक बलवंत कुमार, हैड कांस्टेबल लखपत सिंह, कांस्टेबल सोमराज व विजय ने त्वरित ढंग से कार्रवाई करते हुए तुरंत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ 24 अक्टूबर को श्रीडूंगरगढ़ थाने में चोरी का मामला दर्ज किया गया है। हालांकि श्रीडूंगरगढ़ में आरोपी ने गत 21 अक्टूबर को ही वारदात को अंजाम दिया था।