Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
10-oct
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 अक्टूबर 2023। मंगलवार सुबह क्षेत्र के गांव धीरदेसर चोटियान में एक खेत में संदिग्ध अवस्था में मिले शव के प्रकरण में मृतक के भाई पर ही हत्या का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया गया है। पुलिस सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गांव धीरदेसर चोटियान के सहीराम चोटिया के खेत में कपड़े सुखाने की तणी के तार पर बेल्ट से फांसी लटके हुए पेमाराम मेघवाल का शव मिला था। पुलिस ने शव को श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय पहुंचाया लेकिन तणी की ऊंचाई कम होने एवं पतले से कमजोर तार पर व्यक्ति का वजन लेने का शक होने पर मामला संदिग्ध लगा। इसके बाद सीओ गोमाराम जाट व थानाधिकारी अशोक विश्नोई ने घटना स्थल का मौका मुआयना और गहनता से जांच पड़ताल की तो मामला हत्या का सामने आया। यहां खेत को काश्त पर लेने वाले ऊमाराम मेघवाल ने सोमवार देर रात को शराब के नशे में अपने छोटे भाई पेमाराम का गला घोंट कर हत्या कर दी थी। और बाद में हत्या को आत्महत्या में बदलने का प्रयास करते हुए शव को तणी के सहारे लटकाया था। मामले में मृतक के बेटे पुनमचंद ने अपने ताऊ उमाराम के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
शराब के नशे में निकाला परिवार को, छोटा भाई गया था समझाने, मिली मौत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्राथमिक जानकारी के अनुसार उमाराम मेघवाल ने गांव के ही सहीराम चोटिया का खेत काश्त पर ले रखा है एवं वह आदतन शराबी है। सोमवार को दिन में उसने शराब के नशे में जम कर उत्पात मचाया था एवं अपने पूरे परिवार को कुंए पर बनी ढाणी से भगा दिया। रात करीब 8 बजे उमाराम के छोटे भाई पेमाराम ने उसे समझाने के लिए उसकी ढाणी पर जाने का निर्णय लिया एवं समझाने के लिए वहां गया। जहां पर आरोपी उमाराम ने अपने छोटे भाई पेमाराम का गला घोंट कर हत्या कर दी। बाद में आरोपी ने हत्या के साक्ष्य छुपाने के लिए झुठी कहानी रची एवं परिजनों को बताया कि पेमाराम ने तणी पर बेल्ट से लटक कर खुद को फांसी लगा ली है एवं आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।