Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
IMG-20231024-WA0013
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 अक्टूबर 2023। हादसों के हाइवे पर सोमवार देर रात हुए हादसे में कस्बे के एक निजी स्कूल के युवा शिक्षक की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार हाइवे पर 132 केवी जीएसएस के पास रात करीब 11.30 बजे एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई और उसमे सवार एक जने की मौत हो गई। मृतक की पहचान कस्बे के भारती निकेतन स्कूल के शिक्षक भवानीसिंह के रूप में हुई है। भवानी सिंह मूलतः पीलीबंगा के रहने वाले थे और पिछले करीब 10 सालो से भारती निकतन स्कूल में अध्यापन करवाते थे। भवानीसिंह वर्तमान में अपने परिवार के साथ एयू बैंक के पास किराए के मकान में रहते थे और सोमवार रात को मकान मालिक की ही कार लेकर हाइवे पर गए थे। दुर्घटना की सूचना पर आपणो गांव सेवा समिति के सदस्य भी पहुंचे और शव को राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया। मृतक के स्कूल स्टाफ एंव परिजनों को सूचित कर दिया गया है एंव मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम किया जाएगा।
भारती निकेतन में अवकाश।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के सबसे बड़े निजी विद्यालय भारती निकेतन स्कूल में कार्यरत शिक्षक की सड़क हादसे में मौत के बाद विद्यालय परिवार शोक संतप्त है। एंव विद्यालय में मंगलवार का अवकाश रखा गया है।