Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
10-oct
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 अक्टूबर 2023। श्रीडूंगरगढ़ में लगातार रक्तदान शिविर के आयोजनों ने ही क्षेत्र को जिले भर में रक्तदाता उपखंड की पहचान दिलवाई है। मंगलवार को नवरात्र के उपलक्ष पर युवा किसी जरूरतमंद के प्राण बचाने हेतु अपना रक्तदान कर श्रद्धा प्रकट करेंगे। कल ताल मैदान स्वर्णकार मंदिर के पास स्थित अमृत भवन में श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। अमृत भवन में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक रक्तदान शिविर संपन्न होगा जिसमें अनेक रक्तवीर रक्तदान करेंगे। समाज अध्यक्ष ओमप्रकाश कड़ेल ने बताया कि इस दौरान कक्षा 10वीं व 12वीं में 85 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थी, स्नातक, स्नातकोत्तर व बीएड में 75 प्रतिशत से अधिक अंक लेने वाले विद्यार्थी, तथा सरकारी नौकरी में चयन पाने वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा। कड़ेल ने बताया कि 90 वर्ष की आयु प्राप्त करने वाले स्वर्णकार समाज के सभी बुजुर्गों का भी सम्मान किया जाएगा। मंदिर में सुबह 11.30 बजे रविश कठातला व सोनम कठातला द्वारा श्री सावित्री मानस चरित्र महामंगल पाठ किया जाएगा। पाठ में बड़ी संख्या में स्वर्णकार समाज सहित विभिन्न समाज के श्रद्धालु श्रवण लाभ लेंगे। समाज के जितेन्द्र भामा, पवन गोयतान, अनिल जोड़ा ने युवाओं से रक्तदान करने की अपील की है। मंदिर प्रांगण में ही विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा और अनेक कार्यकर्ता मंगलवार के विशाल आयोजन की तैयारियों में जुटें है।