Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
10-oct
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 अक्टूबर 2023। नवरात्र में जहां चारों ओर कन्या पूजन के आयोजन हो रहे है वहीं एक कन्या की हत्या की कुत्सित घटना क्षेत्र में उजागर हुई है। प्रथम नवरात्र के दिन बच्ची का जन्म हुआ और गोद मे कार्तिकेय को लेकर विराजित माता स्कंदमाता के पूजन के दिन पांचवे नवरात्र को पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। लोकलाज से बचने के लिए एक परिवार ने नवजात बच्ची को नहर में फेंक कर उसकी हत्या उसी की नानी सहित चाचा व समधी ने कर दी। आरोपी नानी सहित दो अन्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पहले नवरात्र 15 अक्टूबर को बच्ची का जन्म हुआ और पुलिस ने 20 अक्टूबर छठे नवरात्र ओर हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जामसर थाना इलाके में नहर में मिले नवजात बच्ची के शव के मामले में पुलिस ने आरोपियों की तलाश बच्ची के शव पर मिले टैग और सीसीटीवी की मदद से कर ली है। पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने बताया कि प्रसूता की मां राधा देवी पत्नी राजूराम गवारिया निवासी खारी हाल निवासी सांवतसर, प्रसूता के चाचा काशीराम व समधी गांव बिग्गा निवासी सुरेश कुमार गवारिया को गिरफ्तार किया। आरोपियों को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। एसएचओ इंद्र कुमार ने बताया कि बच्ची के शव पर लगे टैग के आधार पर पुलिस ने परिजनों की तलाश शुरू की। टैग पर प्रसूता व उसके पति का नाम लिखा था। आरोपी पीबीएम अस्पताल से प्रसूता की फाइल भी लेकर चले गए। फिर भी पुलिस ने टैग के सहारे व सीसीटीवी फुटेज की मदद से तलाश जारी रखी। तब पुलिस को खारी निवासी एक व्यक्ति के नम्बर मिले। पुलिस ने खारी पहुंच कर पड़ताल की तो पता चला गांव सांवतसर रहने का पता चला। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी ने राज उगल दिए।
प्रसूता को बताया बच्ची मर गई..
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एसएचओ के मुताबिक पीड़िता से पूछताछ में उसने बताया कि वह बेहोश थी। गांव आने के काफी देर बाद होश आया। तब बच्ची के बारे में पूछने पर उसे बताया कि वह मर गयी है। पुलिस से ही पीड़िता को पूरे घटनाक्रम का पता चला कि बच्ची मरी नहीं थी बल्कि उसकी हत्या कर दी गयी है।