Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2023-10-20 at 9.52.17 PM
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 अक्टूबर 2023। नवरात्र उत्सव के पर्व पर ताल मैदान में राजस्थान मेगा ट्रेड फेयर का जबरदस्त आयोजन शुरू है। आज मेले में भीड़ उमड़ी और बड़ी संख्या में हर उम्र के लोग झूलों में झूलते नजर आए। महिलाओं ने जमकर खरीददारी की और खाने पीने की स्टालों पर भारी भीड़ रही। खूब लोगों ने आज सर्कस देखा व सर्कस कलाकारों की सराहना भी की। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स द्वारा आयोजित नवरात्र स्पेशल मेला के संचालक सुनिल शर्मा ने बताया कि मेला अपनी पूरी रंगत नजर आया और अनेक प्रकार के झूलों का नागरिक उत्साह के साथ पूरा लुफ्त उठा रहें है। खाने पीने की शॉपिंग के साथ नागरिकों के लिए ये आउटिंग का स्थान साबित हो रहा है। दशहरे तक आयोजित होने वाले इस मेले में बड़ी संख्या में किचन सामानों व सजावटी सामानों की रेंज उपलब्ध है। आज मेले में पहुंचे लोगों ने इसे श्रीडूंगरगढ़ का सुदंर आयोजन बताया। विभिन्न पाठकों ने मेले से झूले झूलने के दौरान फोटो भी भेजें, आप भी देखें मेले के सभी सुदंर फोटो-