Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-oct
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 अक्टूबर 2023। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स द्वारा रैनबो रिसोर्ट व गार्डन में बुधवार शाम महाआरती के साथ “द ग्रेट गरबा महोत्सव-2023” के आयोजन में सैंकड़ो श्रीडूंगरगढ़वासी जमकर झूमे। अतिथि एसबीआई बैंक के शाखा प्रबंधक राकेश ओला, सिद्ध युवा महासभा संस्था के अध्यक्ष भगवाननाथ कलवानियां, रीड़ी सरपंच प्रतिनिधि हेतराम जाखड़ ने दीप प्रज्ज्वलित किया और काशी व पुष्कर के पंडितों द्वारा विशेष आरती प्रस्तुत की गई। हंसी खुशी व भक्ति के माहौल में गरबा में पुरस्कारों की बौछार हुई। भांगड़ा कलाकारों के साथ भांगड़ा प्रेमी जमकर झूमे। गरबा प्रेमियों ने जमकर गरबा किया।

विशाल आयोजन में पहुंचे सैंकड़ो परिवार, झूमे गरबा महोत्सव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में होने वाले सबसे भव्य व विशाल आयोजन में सैंकड़ो की संख्या में परिवार सहित नागरिक गरबा खेलने पहुंचे। जमकर गरबा रमने का लुफ्त उठाया और आयोजन की भूरी भूरी सराहना की। विभिन्न वेशभूषा में सजे धजे बच्चों सहित माताओं, बहनों ने जमकर आयोजन का लुफ्त उठाया। बड़ी संख्या में पूरे के पूरे परिवारों ने आयोजन में भाग लिया। जिनमें सास बहू, मां बेटी, बहन भाई, बहने बहने, पति पत्नी, ननद भाभी सहित नन्हें मुन्नों ने जमकर लुफ्त उठाया।

8.30 बजे एंट्री बंद होगी, सुरक्षा के घेरे बढ़ाए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महोत्सव के आयोजक श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के विशाल स्वामी ने बताया कि बुधवार के भव्य व विशाल आयोजन के बाद आज शाम 8.30 बजे एंट्री गेट पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा। आज सुरक्षा घेरा बढ़ा दिया गया है और ग्राउंड में भी टाइम्स की टीम के सदस्य मौजूद रहेंगे। बिना पास पाए जाने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। स्वामी ने कहा कि सुरक्षा में तीन घेरे बना दिए गए है और बिना पास किसी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

किया अतिथियों का सम्मान, विजेताओं को किया पुरस्कृत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। समारोह में अतिथियों व पंडितों का फुलमालाओं व शॉल से सम्मान किया गया। सभी अतिथियों ने आयोजन की सराहना की। “द ग्रेट गरबा महोत्सव-2023” में बुधवार को पुरस्कारों की बौछार हुई। क्षेत्र के श्रेष्ठ मोबाइल विक्रेता एटूजेड कृष्णा मोबाइल के कृष्णा राजपुरोहित ने विजेताओं को बधाई देते हुए स्मार्ट वॉच से पुरस्कृत किया। सभी अतिथियों ने बेस्ट ड्रेस मेल मनोज कुमार दर्जी, बेस्ट गरबा वेस्टर्न कनिष्का सोमानी, सास बहू पूजा आलवानी और निकिता आलवानी, देवरानी जेठानी जोड़ी लता धामा व निशा धामा, ननद भाभी चांदनी सोमानी व गुंजन सोमानी, बेस्ट सिस्टर्स जोड़ी आशा और प्रियंका दुसाद, बेस्ट ड्रेस जूनियर दक्षवि सँगवानी, बेस्ट रील मेकर दिव्या सारस्वत, बेस्ट डांस जूनियर मुस्कान गुरनानी, बेस्ट जोड़ी राधेश्याम व चांदनी, बेस्ट गरबा फैमिली सूर्यप्रकाश गांधी परिवार, बॉलीवुड तड़का कुसुम सैनी, गुजराती क्वीन शीतल स्वामी, बेस्ट ब्रदर सिस्टर जोड़ी करुणा और महेश स्वामी, बेस्ट मां बेटी प्रिया और एंजल जानू, बेस्ट स्माइल इरा मान, गरबा ड्रेस ऑफ द डे नेहा आलवानी, बेस्ट ड्रेस फीमेल उर्मिला जोशी, एनर्जेटिक डांस मीनू सिंधी, बॉलीवुड तड़का नीता दातवानी, ग्लैमर फेस ऑफ द नाईट आकांक्षा भोजक, बेस्ट हेयर स्टाइल सारिका राठी को सम्मानित किया गया।

यूट्यूब चैनल पर लाइव किया गया पूरा प्रसारण- 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जमकर झूमे गरबा प्रेमी, क्षेत्र का सबसे विशाल आयोजन, आज होगा मेगा इंवेट।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। काशी व पुष्कर के पंडितों ने की महाआरती।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सैंकड़ा परिवार हुए शामिल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सुरभि भोजक एडं ग्रुप ने दी जबरदस्त गरबा प्रस्तुति, किया पुरस्कृत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हर उम्र व वर्ग के नागरिकों ने भाग लिया द ग्रेट गरबा महोत्सव 2023 में, जमकर झूमे श्रीडूंगरगढ़ वासी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया समारोह प्रारंभ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एसडीसी क्लासेज के संभागियों ने दी शानदार प्रस्तुति।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गरबा महोत्सव में जमकर झूमी युवतियां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दी युवाओं ने एनर्जी से लबरेज प्रस्तुति।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आज होगा जमकर गरबा धमाल द ग्रेट गरबा महोत्सव में।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अतिथियों द्वारा सभी पंडितों का स्वागत सम्मान किया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सैंकड़ो की संख्या में गरबा प्रेमियों ने लिया आयोजन में भाग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शामिल हुई सैंकड़ो युवतियां व महिलाएं।