Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-oct
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 अक्टूबर 2023। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में नेशनल हाइवे लगातार हादसों का गढ़ बन चुकी है और बुधवार सुबह सुबह ही हाइवे पर एक ट्रक और बोलेरो की सामने सामने की भिड़ंत हो गई। गांव शेरुणा से करीब 2 किमी बीकानेर की और हुए इस हादसे में बोलेरो सवार 3 जने घायल हो गए। मौके पर हाइवे टोल की राहत एम्बुलेंस पहुंची और घायलों को बीकानेर पीबीएम तक पहुंचाया। बताया जा रहा है कि ट्रक बीकानेर से श्रीडूंगरगढ़ की और आ रहा था एंव बोलेरो श्रीडूंगरगढ़ से बीकानेर की और जा रही थी। घटना में एक जने को अधिक चोटे आने की सूचना मिल रही है। मौके पर यातायात को सुचारू करवा दिया गया है।