Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-oct
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 अक्टूबर 2023। क्षेत्र में चुनावी सरगर्मियों के बीच पुलिस मुस्तेदी से कार्रवाईयों में जुटी है। सेरूणा थाना क्षेत्र में थानाधिकारी इंद्रलाल ने अपनी टीम के साथ बिना नम्बर की स्कॉर्पियो गाड़ी में डोडा पोस्त की तस्करी करते हुए तीन को पकड़ा व अवैध डोडा पोस्त जब्त किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने 13 किलो 200 ग्राम डोडा पोस्त जब्त कर 3 जनों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार रात पुलिस दल सेरूणा से झँझेउ, जोधासर होते हुए दुसारना बड़ा पहुंचा। यहां पुलिस को देखकर तेज गति से आ रही मोटरसाइकिल वापस घूमकर भागने लगी तो पुलिस ने पीछा कर उसे रोका। बाइक सवार प्रताप बस्ती, श्रीडूंगरगढ़ निवासी श्रवण पुत्र भगवानाराम जाट को रोक कर पूछताछ की। आरोपी ने बताया उसके पीछे डोडा पोस्त लेकर स्कॉर्पियो आ रही है जिसकी रैकी करते हुए वह आगे चल रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर स्कॉर्पियो को पकड़ा और स्कॉर्पियो सवार भानीराम पुत्र हीराराम जाट निवासी बम्बलू व राकेश पुत्र आसुराम जाट निवासी मोलानिया को पकड़ा। स्कॉर्पियो की जांच में सफेद कट्टे में 13 किलो 200 ग्राम जब्त की। कार्रवाई में थानाधिकारी के साथ कांस्टेबल सेवानन्द, मुकेश, रामस्वरूप सक्रिय रहें। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।