Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-oct
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 अक्टूबर 2023। नवरात्र के पर्व पर श्रीडूंगरगढ़ वासियों के लिए ताल मैदान में राजस्थान मेगा ट्रेड फेयर का शानदार आयोजन जारी है। दशहरे तक चलने वाले इस मेले में विभिन्न प्रकार के झूले व मारूति सर्कस लगा हुआ है जिसका लुफ्त बच्चे, युवा, बड़े सभी उल्लास के साथ उठा रहें है। मेला संचालक सुनील शर्मा ने बताया कि ताल मैदान में उत्साह के साथ मेला देखने शाम 6 बजे से ही बड़ी संख्या में भीड़ पहुंचने लगती है और देर रात लोग मेले में खाने पीने का लुफ्त उठाते है। मेले में विशेष तौर पर चटकारेदार बॉम्बे चाट, कुल्हड़ पिज्जा सहित फास्ट फूड की विभिन्न डिशेज उपलब्ध है। मेले में आगामी त्योहार की सीजन को देखते हुए रसोई घर में काम आने वाले सामानों सहित घर में सजावट करने के अनेक आइटमों की बड़ी रेंज उपलब्ध है। युवतियों के लिए उचित दरों इमिटेशन ज्वैलरी की दुकाने सज गई है और बच्चों के लिए खिलोने की भरमार वाली दुकानें सजी है।