Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
10-oct
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 अक्टूबर 2023। झंवर बस स्टैंड पर रेनबो गार्डन में श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स द्वारा हर बार की तरह इस बार भी शानदार “द ग्रेट गरबा महोत्सव-2023” का आयोजन 18 व 19 अक्टूबर को किया जाएगा। हाई क्वालिटी डीजे सांउड के साथ बेशुमार रोशनी के बीच ग्रांउड में भव्य आयोजन होगा। कार्यक्रम में शहर के संभ्रात परिवार शामिल होंगे तथा सैंकड़ो जोड़े भाग लेंगे। समारोह 30 से ज्यादा प्रतियोगिताएं गरबा में भाग लेने प्रतिभागियों के लिए आयोजित की जाएगी। आयोजक विशाल स्वामी ने बताया कि सुरक्षित माहौल में होने वाले इस पारिवारिक आयोजन का इस बार लगातार छठां आयोजन होगा। जिसमें शहरवासी जमकर गरबा व डांडिया का लुफ्त उठाते है। गत वर्ष से बड़े ग्राउंड में इस बार आयोजन किया जा रहा है जिसमें एंट्री केवल पास से ही होगी। सभी गरबा व डांडिया प्रेमी अपना पास लेकर प्रवेश सुरक्षित कर लेवें। नागरिक अपने पास श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के कार्यालय(घास मंडी) से ले सकते है। इसके साथ ही सिंधी कॉलोनी के रवि रिझवानी, मुख्य बाजर में दुर्गा पान भंडार के अमित पारीक, रूपेश गारमेंट भैंरूजी मंदिर के पीछे रवि सिंधी, एसडीसी डांस एकेडमी के सोमदत्त सैन, प्रज्ञा केकरी की प्रज्ञा वैद, कॉरियोग्राफर सुरभि भोजक व पार्षद रजत आसोपा से संपर्क कर आप अपना पास प्राप्त कर सकते है। बता देवें प्रति पास अनुशासन शुल्क मात्र 50 रुपए रखा गया है।

विशेष गरबा ड्रेस मंगवाई, चल रहें है डांस के स्पेशल बैच।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। द ग्रेट डांडिया महोत्सव 2023 के आयोजन के लिए भैंरूजी मंदिर के पीछे गौरव पथ पर स्थित रूपेश गारमेंट में विशेष गुजरात से गरबा ड्रेस मंगवाई गई है। रवि सिंधी ने बताया कि खरीदने के लिए तो गरबा ड्रेस उपलब्ध है ही साथ ही किराए पर भी एक से बढ़कर एक चमचमाती गुजराती ड्रेसे उपलब्ध है। वहीं बता देवें रानी बाजार में स्थित एसडीसी डांस एकेडमी में गरबा सिखने के विशेष बैच चलाए जा रहें जिसमें इच्छुक युवा व युवतियां डांस सीख रही है। एकेडमी में सोमदत्त ने बताया कि विशेष बैच चलाकर डांस सिखाया जा रहा है। इसमें शामिल होने के लिए युवा, कपल व ग्रुप डांस के लिए संपर्क किया जा सकता है।

पुरस्कार की होगी बहार, आप भी बन सकते है विजेता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रति वर्ष की भांति ही इस वर्ष भी “द ग्रेट गरबा महोत्सव-2023” में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागी गरबा की मस्ती के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं में शामिल होंगे। आयोजक ने बताया कि 30 से अधिक प्रतियोगिताएं होगी जिनमें बेस्ट सिस्टर्स जोड़ी, फैमिली डांसर्स, मोस्ट ब्यूटीफुल जोड़ी, सेल्फी क्वीन, बेस्ट सास बहू जोड़ी, बेस्ट देवरानी जेठानी जोड़ी, गुजराती क्वीन, वॉलीवुड तड़का, गरबा ड्रेस ऑफ द डे, गुजराती कपल ऑफ द डे, गरबा डांसर, गरबा डांसर जूनियर, बेस्ट मां बेटी जोड़ी, बेस्ट गुजराती ग्रुप, फेस ऑफ द डे सहित, बेस्ट ड्रेस फीमेल, बेस्ट ड्रेस मेल, बेस्ट ड्रेस जूनियर, बेस्ट डांसर फीमेल, बेस्ट डांसर मेल, बेस्ट जूनियर डांसर, बेस्ट कपल ऑफ द डे, बेस्ट हेयर स्टायल, ग्लैमर फेस ऑफ द डे, बेस्ट स्माइली फेस के पुरस्कारों से प्रतोभागियों को नवाजा जाएगा। आप भी नवरात्र के रंग में रंगने को तैयार हो जाए श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स व रेनबो गार्डन के साथ जिसमें गरबा में झूमने के साथ उपहार जीतने की तैयारी आज ही प्रारंभ कर देवें।