Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
10-oct
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 अक्टूबर 2023। पूछता है श्रीडूंगरगढ़ संगठन के युवाओं ने नगरपालिका ईओ व पालिकाध्यक्ष को ज्ञापन देते हुए कस्बे में डेंगू व मौसमी बीमारियों के फैलने के अंदेशे को लेकर फांगिग व एमएलओ के छिड़काव की मांग की है। संगठन के शुरवीर मोदी व मदन सोनी ने ज्ञापन देते हुए बताया कि कस्बे में मच्छरों के चलते डेंगू व मौसमी बीमारियां बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि सामान्य दिनों में प्रतिदिन ओपीडी करीब 400 रोगियों की रहती है परंतु गत माह ओपीडी करीब 900 रोगियों की हो गई है। ऐसे में आमजन शारीरिक व आर्थिक परेशानी का सामना कर रहा है। युवाओं ने पालिका से गंदे पानी निकासी पर ध्यान देते हुए कचरे के ढेर हटवाने, गंदे पानी के नालों व जल भराव क्षेत्रों में दवा का छिड़काव शीघ्र करवाने की मांग की। सोनी ने बताया कि गत वर्ष प्रशासन की उदासीनता के कारण डेंगू से तीन रोगियों ने जान गवां दी थी इस वर्ष पालिका लापरवाही ना बरते।