Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
10-oct
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ टाइम्स 12 अक्टूबर 2023। श्रीडूंगरगढ महाविद्यालय में आज ‘मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम के तहत अमृत कलश की स्थापना कार्यवाहक प्राचार्य विनोद सुथार द्वारा की गई। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सभी स्वयंसेवक अपने-अपने गांव से मिट्टी व चावल लेकर आए और अमृत कलश में रखकर मातृभूमि का वंदन किया। स्वयंसेवकों ने बाद में वृक्षारोपण भी किया। इस दौरान साहित्यकार श्याम महर्षि, महाविद्यालय समिति के उपसचिव रामचंद्र राठी अतिथि के रूप में मौजूद रहें। अतिथियों ने छात्र छात्राओं को मातृभूमि के संरक्षण हेतु सदैव तत्पर रहने की बात कही। उन्होंने पौधारोपण के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रभारी डॉ.राजेश सेवग ने अमृत कलश का महत्व बताते हुए कहा कि आजादी के अमृत काल में अमृत वाटिका की स्थापना किया जाना हमारे लिए गर्व की बात है। इस दौरान 75 विभिन्न प्रजातियों के वृक्षों का रोपण करने एवं उनके सुरक्षा की जिम्मेदारी सभी स्वयंसेवकों को सौंपी गई। इस दौरान व्याख्याता राजेश मीणा, सुनील आचार्य, लव कुमार, मुकेश जांगिड़, मुकेश सैनी, सुशील सुथार सहित अनेक विद्यार्थी मौजूद रहें।