Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
2023-specil
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 अक्टूबर 2023। तेरापंथ भवन ऊपरलो में आयोजित 10 दिवसीय आयुर्वेद शल्य चिकित्सा शिविर का समापन आज समारोह पूर्वक संपन्न हुआ। शिविर में 57 बवासीर रोगियों की क्षार सूत्र शल्य चिकित्सा की गई और 10 दिनों में 1113 मरीजों का ओपीडी में उपचार किया गया। विभाग द्वारा रोगियों को नि:शुल्क दवाईयां दी गई। इस दौरान आयुर्वेद विभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉ घनश्याम रामावत ने समारोह की अध्यक्षता करते हुए सभी का आभार जताया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए सेवा सहयोगी ट्रस्ट के फाउंडर बजरंगलाल सेठिया का विभाग द्वारा सम्मान किया गया। मंच पर आयुर्वेद विभाग के उपनिदेशक नंदलाल मीणा, महाप्रज्ञ जनकल्याण केंद्र के मंत्री पन्नालाल पुगलिया, रिद्धकरण लूणिया, फुसराज पुगलिया, डॉ रिडमलसिंह राठौड़, रामकिशोर शर्मा मौजूद रहें। समारोह में शिविर में सेवाएं देने वाले सभी कार्मिकों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में साहित्यकार श्याम महर्षि, तुलसीराम चौरड़िया, तोलाराम मारू, रूपचंद सोनी, जगदीश स्वामी, विजयराज सेवग, श्रवणकुमार सिंधी, श्रीगोपाल राठी, भंवरलाल दुगड़, विजय महर्षि सहित तेरापंथ समाज संस्थाओं के नागरिक व कस्बे से अनेक गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।

आयुर्वेद औषधालय के लिए भूमि व भवन की जरूरत बताई चौधरी ने, भामाशाहों से की अपील।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शिविर के समापन समारोह में राजकीय आयुर्वेद औषधालय दुलचासर के प्रभारी डॉ जगदीश चौधरी ने मंच से बोलते हुए ब्लॉक स्तरीय आयुष चिकित्सालय की जरूरत के बारे विचार रखे। चौधरी ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ में आयुष चिकित्सालय किराए के एक कमरे में संचालित हो रहा है और इससे मरीज व चिकित्सक सभी परेशान है। चौधरी ने कस्बे के भामाशाहों से ब्लॉक स्तर पर चिकित्सालय के लिए भूमि व भवन के लिए मदद का कदम बढ़ाने की मांग की। उन्होंने कहा कि ब्लॉक स्तर पर चिकित्सालय होने से क्षेत्र के हजारों रोगियों को नियमित आयुर्वेद का पूरा लाभ मिल सकेगा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आयुर्वेद विभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉ घनश्याम रामावत ने मरीजों से जानकारी ली शिविर के बारे में, मरीजों ने की सराहना।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 10 दिवसीय शिविर सहयोगी ट्रस्ट के फाउंडर बजरंगलाल सेठिया का नागरिकों ने सम्मान करते हुए आभार जताया।