Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
10-oct
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 अक्टूबर 2023। गांव मोमासर में नवनिर्मित राजकीय महाविद्यालय में आज फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। माँ सरस्वती के पूजन से कार्यक्रम प्रारंभ हुआ और परिचय सत्र में सभी विद्यार्थियों ने अपना परिचय दिया। विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया व गीत संगीत, गायन, भाषण सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में नेतराम गोदारा ने मिस्टर फ्रेशर का खिताब हासिल किया और रनरअप सुनील सारण भानुदा रहें। वहीं मिस फ्रेशर कृष्णा प्रजापत रही और रनरअप पलक भाटी रही। निर्णायक की भूमिका प्राचार्य अमित तंवर, प्रोफेसर रिनी व कौशल्या ने निभाई। कार्यक्रम का संचालन तृप्ति, कृष्णा प्रजापत, पलक भाटी और माया शर्मा ने किया। छात्र गोपाल बावरी मिस्टर बेस्ट डांसर रहें व कृष्णा प्रजापत और छोटू बैरा संयुक्त रूप से मिस बेस्ट डांसर रही। कॉलेज स्टाफ मुकेश, कुलदीप श्योरान, पवन वर्मा, विशाल, मनोज, ईश्वर सहित सभी विद्यार्थी मौजूद रहें। इस दौरान पवन कुमार वर्मा ने विद्यार्थियों को विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में सैनी ई-मित्र संचालक पवन सैनी ने इस वर्ष प्रथम सेमस्टर में 70% से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थी को पुरस्कृत करने की घोषणा की। इस दौरान आयोजन में भादर भामूं का सहयोग रहा व महाविद्यालय में होने वाले आगामी आयोजनों में पुनाराम जाखड़ द्वारा टेंट व्यवस्था तथा जाट सम्राट स्टूडियो द्वारा नि:शुल्क सेवाएं दिए जाने की घोषणा भी की गई।