Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
IMG-20231012-WA0017
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 अक्टूबर 2023। आज सुबह एक दुःखद घटना रेलवे स्टेशन से सामने आई। श्रीडूंगरगढ़ से बीकानेर की ओर स्टेशन के नजदीक ही एक युवक ने रेलवे लाइन के बिजली टॉवर से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। बीकानेर से प्रयागराज जाने वाली ट्रेन सुबह 6 बजे श्रीडूंगरगढ़ स्टेशन पर पहुंची और इसी ट्रेन के गार्ड ने एक युवक के लटके होने की सूचना स्टेशन पर दी। इसी समय 6.2 पर दिल्ली से श्रीडूंगरगढ़ होकर बीकानेर जा रही ट्रेन से एक यात्री ने श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स को भी सूचना दी व वीडियो भी भेजा। आपणो गांव सेवा समिति की एम्बुलेंस व सेवादार मौके पर पहुंच गए। पुलिस एसआई बलबीर सिंह भी मौके पर पहुंच गए है। मील ने बताया कि युवक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।