Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2023-10-11 at 10.27.29 AM
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 अक्टूबर 2023। जब कोई नौजवान मरता है तो आरजू का एक पूरा जहान मरता है, ये दर्दनाक शेर कस्बे में एक जिंदादिल नौजवान की मौत के बाद नजर आए मंजर की हकीकत बयान कर रहा है। सोमवार देर शाम हाइवे पर एक ट्रेक्टर की टक्कर से रुद्रा पेट्रोल पंप के पास हुई दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार 11वीं कक्षा के विज्ञान का छात्र कमलेश पुत्र मोहन लाम्बा निवासी पातलीसर ने प्राण गवां दिए। युवक चार बहनों में लाडला एक ही भाई था और अपनी मां व मौसी की आंखों का नूर था। युवक के पिता करीब चार वर्ष पूर्व सऊदी अरब में कार्य के दौरान दुर्घटना के शिकार हो गए थे जिससे उनकी रीढ़ की हड्डी में आई भारी चोट के कारण वे लगातार बेड रेस्ट पर है। पढ़ाई में होनहार कमलेश से पिता व परिवार को सैंकड़ो उम्मीदें थी जो रात भर में खाख हो गयी है। युवक को ताऊ ओमप्रकाश लाम्बा और मौसी व ताई बड़े लाड़ प्यार से यहीं पढा रहें थे। मृतक के घर में कोहराम मच गया है और माँ, ताई बहनों के ह्रदय विदारक क्रंदन से गांव भर में लोगों की आंखे नम हो गयी है। युवक का ननिहाल सातलेरा गांव के जाखड़ परिवार में है और वहां भी माहौल गमगीन हो गया है।

पीएम के बाद गांव में होगी अंत्येष्टि।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पुलिस द्वारा अभी कुछ देर पहले पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी गयी है। थोड़ी देर बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा। परिजन शव को लेकर गांव पातलीसर जाएंगे तथा वहीं अंत्येष्टि की जाएगी। घटनास्थल से ही टाइम्स को प्रत्यक्षदर्शियों ने पूरी सूचना दी थी। परंतु मृतक के परिजनों के आग्रह पर मानवीय संवेदनाओं के लिए श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स द्वारा रात को मृतक का नाम व जानकारी साझा नहीं की गई थी। मृतक के परिवार के अनेक सदस्य टाइम्स से जुड़े है और अब जब सभी परिजनों को घटना की जानकारी मिल गई है तो दु:खद घटना की पूरी जानकारी का प्रकाशन किया जा रहा है।

स्कूल में रखा मौन, दी हिदायत, अस्पताल पहुंचे शिक्षक भी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कमलेश ने अच्छे अंकों के साथ 10 वीं कक्षा ब्राइट फ्यूचर स्कूल से पास की थी। इस बार 11वीं विज्ञान विषय लेकर एक कोचिंग क्लास के छात्र के रूप में अध्ययन कर रहा था। ब्राइट फ्यूचर स्कूल की प्रधानाचार्या पार्वती शर्मा ने गहरी संवेदना परिजनों के प्रति व्यक्त करते हुए स्कूल में दो मिनिट का मौन रखवा कर श्रद्धाजंलि दी। शर्मा ने युवा विद्यार्थियों को 18 वर्ष से पहले मोटरसाइकिल नहीं चलाने व हेलमेट पहनने के साथ स्कूल बाइक पर नहीं आने की हिदायत दी। शर्मा ने कहा हम इस घटना से व्यथित है और ऐसे होनहार युवाओं की अकाल मृत्यु से परिवार ही नहीं समाज व देश का भी बड़ा नुकसान होता है। वहीं अंग्रेजी के राज सर सहित अनेक शिक्षक व कमलेश के साथी छात्र रात को ही अस्पताल पहुंचे व ओमप्रकाश को सांत्वना दी। भागीरथी खिलेरी ने संवेदना व्यक्त करते हुए रात भर परिजनों को ढांढस बंधाया। वहीं युवक के घर में महिलाओं को जानकारी आज सुबह दी गई है।

श्रीडूंरगढ़ टाइम्स। हंसती खेलती जिदंगी हुई दुर्घटना का शिकार, गवांए युवक ने प्राण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कमलेश की मौत की खबर सुनकर उसके अनेक साथी व शिक्षक भी पहुंचे अस्पताल।