Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
poster-1
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 अक्टूबर 2023। प्रशासन ने विधानसभा चुनाव 2023 की व्यापक तैयारियां प्रारंभ कर दी है। आज निर्वाचन अधिकारी मुकेश चौधरी ने सुरक्षा व शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न करवाने के लिए श्रीडूंगरगढ़ को तीन भागों में बांटकर 9 उड़न दस्तों का गठन किया। चौधरी ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ थाना, सेरूणा थाना व जसरासर व नोखा क्षेत्र वाले गांवो के रूप में तीन भाग कर लिए गए है। तीनों भागों के सभी बूथों पर निगरानी के लिए 9 उड़न दस्तों का गठन किया गया है। हर एक उड़न दस्ते में एक निर्वाचन मजिस्ट्रेट, एक वीडियोग्राफर व पुलिस कर्मी शामिल होंगे। चौधरी ने बताया कि राजनीतिक पार्टियों द्वारा कोई भी रैली, जुलूस निकालने से पहले आयोग कार्यालय को ऑफलाइन व ऑनलाइन सूचना देने के बारे में निर्देश दिए गए है। वहीं सभी प्रिटिंग प्रेस को निर्देश देकर पोस्टर व बैनर इत्यादि छपवाने पर संख्या सहित विभिन्न कॉलम का एक निश्चित फार्म भर कर कार्यालय को देने के निर्देश दिए गए है।
विधानसभा चुनाव 2023 के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित, 24 घंटे कार्य करेगा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधानसभा आम चुनाव- 2023 के कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी भगवती प्रसाद कलाल ने बताया कि समस्त कार्य व्यवस्थाओं और समन्वय के लिए नगर विकास न्यास के नवीन भवन के कमरा नंबर 16 में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। यह नियंत्रण कक्ष चुनाव प्रक्रिया समाप्त होने तक निरन्तर 24 घंटे कार्यरत रहेगा। नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर 0151-2944174 है।
यक्ष चौधरी होंगे प्रभारी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जिला कलेक्टर ने बताया कि वहीं इस नियंत्रण कक्ष, कॉल सेंटर एवं पूछताछ प्रकोष्ठ के प्रभारी भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी यक्ष चौधरी होंगे।

विधानसभा चुनाव सहित क्षेत्र की हर एक प्रामाणिक व विश्वसनीय अपडेट के लिए जुड़े श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ।