Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0000010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 अक्टूबर 2023। राजस्थान में विधानसभा की 200 सीटों के लिए गजट नोटिफिकेशन 30 अक्टूबर को जारी होगा। 6 नवबंर तक नामांकन भरे जा सकेंगे। 7 नवबंर को नामांकनो की जांच होगी तथा 9 नवबंर तक नामाकंन वापस लेने का समय रहेगा। 23 नवबंर को मतदान होगा तथा 3 दिसबंर को मतगणना होगी। 5 दिसबंर को चुनाव पूर्ण करने की घोषणा आयोग द्वारा की जाएगी। वहीं 17 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक नाम फोटो पता संबंधी संशोधन वोटर लिस्ट में किया जा सकेगा। वहीं बता देवें मिजोरम में 40 सीटों के लिए 7 नवंबर को चुनाव होंगे। तेलंगाना 119 सीटों के लिए 30 नवम्बर को होंगे चुनाव, मध्यप्रदेश 230 सीटों के लिए 17 नवम्बर को चुनाव होंगे। छत्तीसगढ़ में दो चरणों मे होंगे चुनाव जिसमे पहले मतदान 7 नवम्बर व दूसरे चरण के मतदान 17 नवम्बर को होंगे।