Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0000010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 अक्टूबर 2023। स्वामी कुशालगिरीजी महाराज शुक्रवार को क्षेत्र के गांव उदरासर में आयोजित भागवत कथा व मायरा वाचन के आयोजन में पहुंचे। प्रवचन में उन्होंने युवाओं व युवतियों को अपनी संगत पर ध्यान देने की बात कही। उन्होंने कहा कि जिसकी प्रवृत्ति दुष्ट है उस कुसंगति से बचकर सज्जनों की संगति करनी चाहिए। क्योंकि सज्जन की संगति से जीवन की सभी दिशाओं में आपकी उन्नति होगी। अन्यथा बुरे की संगति से उपजे दु:ख को भुगतने के लिए भी तैयार रहें। महाराज ने गौसेवा की प्रेरणा देते हुए कहा कि किसी भी वन्य जीव की हत्या का कष्ट आखिरकार व्यक्ति को स्वयं भोगना ही पड़ता है। उन्होंने कहा कि ऐसे अनेक प्रसंग उन्होंने स्वयं अनुभूत किए है। बता देवें ग्रामीणों द्वारा गांव के खेल मैदान में गौसेवार्थ भागवत कथा व मायरा का आयोजन किया जा रहा है जिसमें बाल संत अक्षय अन्नत गौड़ द्वारा कथा का वाचन किया जा रहा है। रात मायरा की आरती स्वामीजी ने करवाई व श्रद्धालुओं ने खूब जयकारे लगाए। उदरासर सरपंच किसनाराम की अगुवाई में ग्रामीणों ने स्वामी जी का स्वागत सम्मान किया। श्रीडूंगरगढ़ से श्रीभगवान माली सपरिवार तथा अनेक प्रशसंक उदरासर पहुंचे व गौसेवा में सहयोग राशि भेंट कर स्वामी जी का फूलमालाओं से अभिनंदन किया।

सुरजनसर में भव्य अभिनंदन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उदरासर जाने के मार्ग में स्वामीजी गांव सुरजनसर पहुंचे तो ग्रामीणों ने डीजे की धून पर नाचते गाते पुष्प वर्षा से उनका स्वागत किया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने फूलमालाएं पहनाई। सरपंच ओमप्रकाश सारस्वत की अगुवाई में ग्रामीणों ने जयकारों के साथ उत्साह से स्वामीजी का स्वागत किया। युवाओं ने उनके साथ फोटो खींचे व करीब 50 वाहनों में सवार होकर प्रशसंक काफिले के रूप में उदरासर पहुंचे। पूर्व सरपंच तुलसीराम सारस्वत, भंवराराम डूडी, रामेश्वरलाल सारस्वत, मल्लूराम तर्ड,राधाकिशन सारस्वत, शंकरलाल सारस्वत, मुन्नीराम सारस्वत, मनोज सारस्वत, सत्यनारायण डूडी, लूणाराम डूडी, खिवकरण सारस्वत, हनुमान डूडी, नारायण डूडी, प्रभुराम डूडी, खिवकरण सारस्वत, हनुमान डूडी, नारायण डूडी, नौरंग तर्ड सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहें।