Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0000010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 अक्टूबर 2023। उपखंड कार्यालय के सभागार में उपखंड अधिकारी मुकेश चौधरी की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक बुलाई गई। चौधरी ने उपस्थित सदस्यों की आचार संहिता की पालना के लिए दिशा निर्देश दिए। उन्होंने रैली व वाहनों के काफिले के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि क्षेत्र में चुनाव शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से हो इसमें सभी राजनीतिक दल अपनी पूरी जिम्मेदारी निभाते हुए निर्वाचन आयोग द्वारा जारी गाइड लाइन की पालना सुनिश्चित करें। बैठक में भाजपा नेता ताराचंद सारस्वत, आरएलपी नेता डॉ. विवेक माचरा, कांग्रेस से कन्हैयालाल सोमाणी व माकपा से मुकेश ज्याणी ने भाग लिया। सभी ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए आश्वासन भी दिया। इसी परिसर में राजस्व विभाग के राजस्व कार्मिकों, सभी पटवारी व भूअभिलेख निरीक्षकों की बैठक भी चौधरी द्वारा ली गई। चौधरी ने निर्वाचन विभाग के दिशा निर्देशों की पालना सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए। इस दौरान सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारी राजवीरसिंह, नायब तहसीलदार महावीर राम गोस्वामी व विनोद कुमार कड़वासरा सहित अनेक पटवारी मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उपखंड अधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की ली बैठक, दिए निर्देश।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सभी पटवारियों व राजस्व कर्मीकों को दिए निर्देश।