Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 अक्टूबर 2023। क्षेत्र के सभी राजनीतिक संगठनों, अनेक सामाजिक संगठनों, निजी संस्थानों, अनेक स्वयंसेवको, बुद्धिजीवी वर्ग, व्यापार मंडलों सहित जन जन का मन था और इसके लिए लगातर प्रयास रूपी लंबी साधना यहां की जनता ने ट्रोमा के लिए की है। इस साधना को शीघ्र ही साकार रूप मिलेगा और धरातल पर ट्रोमा का आधुनिक भवन बनेगा। गुरूवार को भवन निर्माण कर्ता भामाशाह दिवंगत सोनादेवी बृजलाल बाहेती व दिवंगत भगवती देवी चांडक परिवार सहित विधायक गिरधारी लाल महिया और गणमान्य अतिथियों द्वारा समारोह पूर्वक शिलान्यास किया जाएगा। आयोजन में बड़ी संख्या में नागरिक शामिल होंगे। विधायक ने बताया कि ट्रोमा सेंटर व उप जिला चिकित्सालय के निर्माण संबंधी प्रशासनिक प्रक्रियाओं को पूरा कर लिया गया है।
100 बेड का होगा अस्तपाल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 100 बेड का उप जिला चिकित्सालय बनेगा जिससे क्षेत्र की जनता को बड़ी राहत मिल सकेगी। दुर्घटनाओं में घायलों के त्वरित ढंग से प्राण बचाने के प्रयास किये जा सकेंगे। विधायक महिया ने क्षेत्र की जनता की ओर से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री परसादीलाल मीणा सहित भामाशाह परिवार के रामकिशन बाहेती व मदनलाल पवन कुमार चांडक परिवार का आभार जताया। विधायक ने क्षेत्र की जनता से इस ऐतिहासिक क्षण में भाग लेने की अपील भी की है।
होगा विधायक का नागरिक अभिनंदन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ट्रोमा सेंटर की नींव रखे जाने के साथ क्षेत्र में सक्रिय अनेक संगठनों व संस्थाओं द्वारा विधायक गिरधारी लाल महिया के प्रयासों के लिए उनका आभार जताते हुए नागरिक अभिनंदन सम्मान दिया जाएगा। अनेक संस्थाओं के पदाधिकारी समारोह में भाग लेंगे और सम्मान पत्र विधायक को सौंपेंगे।