Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 अक्टूबर 2023। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय माणकरासर में जिलास्तरीय 67वीं महिला कबड्डी का उद्घाटन समारोह मंगलवार को पूर्वक हुआ। जिले भर से 17 वर्षीय छात्रा प्रतियोगिता में 47 टीमें खेलेगी तथा 19 वर्षीय छात्रा 49 टीमें खेलेगी। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता करते हुए एसीबीईओ ईश्वर गरुवा ने विद्यार्थियों को खेल भावना से खेलने की बात कही। राउमावि बाना के प्रधानाचार्य पवन कुमार शर्मा ने खिलाड़ियों को खेल के साथ साथ एक दूसरे का सम्मान करते हुए व्यवहारिक दक्षता सीखने की प्रेरणा दी। विशिष्ट अतिथि पीटीआई चंद्र सिंह पूनियां व सोहन पूनियां उपस्थित रहें। उद्घाटन मैच राउमावि बरसिंहसर और राउमावि कल्याणसर नया के बीच खेला गया। कार्यवाहक प्रधानाचार्य पूनम भार्गव ने सभी का आभार जताया। मंगलवार को दिनभर प्रथम राउंड के 32 मैच ख़िलावए गए। आज के मैच भी उत्साह के साथ प्रारंभ हो गए है और ग्रामीण खेल प्रेमियों का जमावड़ा मैदान पर हो गया है। यहां खूब हूटिंग के बीच महिला खिलाड़ी खेल का प्रदर्शन कर रही है।