Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 अक्टूबर 2023। चुनावी माहौल के बीच दशहरा मैदान पर भारी संख्या के दावे के साथ आज 11 बजे किसान सम्मेलन का आयोजन होगा। भारतीय किसान संघ के बैनर तले किसान नेता तोलाराम जाखड़ द्वारा आयोजित इस सम्मेलन की चर्चा जयपुर दिल्ली के गलियारों तक हो रही है। जाखड़ ने देर रात तैयारियों को अंतिम रूप दिया। जाखड़ ने बताया कि किसानों को एकजुट करने व अपनी समस्या उठाने के साथ प्रशासन के सामने मजबूती से मांग रखने का प्रयास किया जाएगा। जाखड़ टीम ने व्यापक तैयारियां की और विशाल अरेंजमेंट के साथ पाठकों के लिए बड़ी खबर ये है कि वे अपने घर ढाणी दुकान या देश परदेश में बैठे श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के फेसबुक पेज पर लाइव जुड़कर पूरा आयोजन देख सकेंगे। संघ के शंभु सिंह राठौड़ ने बताया कि गांव गांव संघ द्वारा बैठके की जा रही है और श्रीडूंगरगढ़ से सम्मेलन का आगाज किया जा रहा है जो जिले के सभी उपखंड मुख्यालयों पर आयोजित होंगे।