Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2023-10-01 at 3.20.00 PM (1)
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 अक्टूबर 2023। पूरे देश में 1 अक्टूबर को सुबह 10 बजे सभी नागरिकों द्वारा सामूहिक रूप से अपने नगर, गांव की स्वच्छता के लिए 1 घंटे श्रमदान करने की अपील प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गत दिनों मन की बात के 105वें एपिसोड में की थी। नगरपालिका ने शनिवार को आदेश निकाल कर सफाई कार्मिकों द्वारा अनेक आयोजन करने की बात कही गई। आज श्रीडूंगरगढ़ में मुख्य आयोजन गांधी पार्क के सामने आयोजित हुआ। जिसमें पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा ने नागरिकों से स्वच्छता को स्वभाव में लाकर गांधीजी को सच्ची श्रद्धाजंलि देने की बात कही। भाजपा नेता शिव स्वामी ने कहा कि प्रति व्यक्ति को जागरूकता के साथ अपनी गली मोहल्ले को साफ रखने की जिम्मेदारी निभाकर देश के प्रति अपना दायित्व निभाना चाहिए। नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख ने कहा कि सभी नागरिक अपने घर में कचरा नहीं फैलाते है उसी तरह अगर गली मोहल्ले सहित सार्वजनिक स्थानों पर कचरा ना फैलाने का संकल्प लेवे तो स्वच्छता का पालन हो सकेगा। स्वच्छ भारत मिशन के प्रोजेक्ट मैनेजर गोविंद सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि उपजिला अस्पताल परिसर में भी प्रभारी डॉ एसके बिहाणी ने सहित डॉक्टरों ने सफाई का संदेश दिया। यहां डॉ बिहाणी ने सभी नागरिकों से अस्पताल परिसर में सफाई रखने के प्रति जागरूक होने की अपील की। सेसोमू स्कूल के स्टाफ व बच्चों ने एक घंटे श्रमदान किया। पालिका के स्वच्छ वाहन ने बाजार में स्वच्छता के बारे में जानकारी दी। प्रधानाचार्य मनोज अग्रवाल ने बच्चों को दैनिक जीवन में स्वच्छता से जुड़ने व सार्वजनिक स्थानों पर कचरा नहीं फैलाने की प्रेरणा दी। अनेक वार्डों कचरा संग्रहण वाहनों ने भी स्वच्छता का संदेश देते हुए कचरा संग्रहण किया। गांधी पार्क के मुख्य आयोजन में पार्षद रजत आसोपा, जगदीश गुर्जर सहित ईओ कुदंन देथा, एसआई कमल चांवरिया सहित सभी सफाई कार्मिक मौजूद रहें।

मोमासर में उपसरपंच सहित ग्रामीणों ने दी सफाई की प्रेरणा, बाना में बुजुर्गों ने किया श्रमदान।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्राम पंचायत मोमासर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर उपसरपंच की अगुवाई में अनेक मौजिज नागरिकों ने ग्रामीणों से गांव को साफ रखने की अपील की। इस दौरान उपसरपंच जुगराज संचेती, कमल धारेवा, नानूराम नाईं, नागर नाई, मनफूल गोदारा, सोहन प्रजापत, सुंदरलाल भार्गव, लक्ष्मण नाई, ओम पनवाड़ी, माणक शर्मा, भंवर सहू, मुकेश नाई, गोपाल गोदारा, रामेश्वर सुथार, मनोज संचेती, ओम इन्दोरिया, जयचंद सेठिया, जगत पटावरी, कुशलाराम गोदारा, महेंद्र हरिजन, रामू सोनी, चंदू मेघवाल, सुभाष गर्ग, प्रेमशंकर शर्मा, मांगीलाल आत्रेय, राजू हरिजन, राकेश हरिजन, बाबूलाल, मालाराम नाई, गौरीशंकर खटिक, बालू सिंह, आनंद प्रजापत मौजूद रहें। इस दौरान गांव के अनेक वार्डों में कचरा संग्रहण वाहनों में स्वच्छता का संदेश दिया गया। वहीं गांव बाना में बुजुर्ग जिम्मेदार ग्रामीणों ने श्रमदान करते हुए गांव की चौपाल की सफाई की। यहां बुजुर्गों ने युवा वर्ग को स्वच्छता से जुड़ने का आह्वान किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। स्वच्छता के लिए लिया संकल्प।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मुख्य आयोजन में अतिथियों ने दिया स्वच्छता का संदेश, सफाई कार्मिकों का सम्मान करने की बात कही।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उपजिला अस्पताल प्रभारी डॉ एसके बिहाणी सहित स्टाफ ने सफाई का संदेश देते हुए नागरिकों से अस्पताल की सफाई में सहयोगी बनने की अपील की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्राचार्य मनोज अग्रवाल सहित स्टाफ व बच्चों न श्रमदान देकर किया जागरूकता का आह्वान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बच्चों ने एकत्र किया कचरा, और सुखी पत्तियों को जलाया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मोमासर में दिया स्वच्छता का संदेश।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बाना में बुजुर्गों ने थामी झाडू, किया श्रमदान, दी प्रेरणा।