Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0000010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 सितंबर 2023। कालूबास में आज धर्म-किरण होम्योपैथिक व आयुर्वेदिक औषधालय का जनसेवा में समर्पण समारोह पूर्वक किया गया। साध्वी डॉ. संपूर्णयशा के सान्निध्य में मंगलाचरण के साथ किरण देवी, सुशीला देवी व भीखमचंद पुगलिया ने औषधालय लोकार्पण किया। इस दौरान एमएन होम्योपैथिक व आयुर्वेदिक औषधालय, बीकानेर के प्रधानाचार्य डॉ. अतुलसिंह ने श्रीडूंगरगढ़ में इसे शुभ पहल बताते हुए गांव शहर के लोगों को होम्योपैथी के लाभ से जुड़ने की बात कही। सिंह ने स्वस्थ जीवन के लिए होम्योपैथी व आयुर्वेद के प्रसार प्रचार की आवश्यकता बताई। उन्होंने विभाग की ओर से पुगलिया का आभार जताते हुए कहा कि होम्योपैथी की सेवा में ये प्रकल्प श्रेष्ठ साबित होगा। श्रीडूंगरगढ़ में 35 वर्षों से सेवाएं देने वाले डॉ के.के. व्यास ने बहुप्रतीक्षित इस भवन निर्माण के लिए पुगलिया का आभार जताया। समारोह की अध्यक्षता उपखंड अधिकारी मुकेश चौधरी ने की तथा स्वागत उद्बोधन अमरचंद पुगलिया ने दिया। पुगलिया परिवार की महिलाओं ने स्वागत गीतिका प्रस्तुत की गई। मंच पर किरण देवी पुगलिया, शांता देवी पुगलिया, विधायक गिरधारीलाल महिया, प्रधान सावित्री देवी गोदारा उपस्थित रहें। मंच पर सभी वक्ताओं ने पुगलिया के इस कार्य की प्रशंसा करते हुए इसे स्वास्थ्य के क्षेत्र में मील का पत्थर बताया। भवन निर्माण में सहयोगी रहें अरूंधति सांखला व पांचीलाल सिंघी का पुगलिया दंपति से स्मृति चिह्न देकर सम्मान किया। सुशीला पुगलिया ने श्रीडूंगरगढ़ की धरा को नमन करने के साथ इस कार्य की प्रेरणा अपनी सास किरण देवी से प्राप्त होने की बात कही। उन्होंने समारोह में शामिल होने वाले सभी प्रबुद्ध जनों का आभार जताया। रवि पुरोहित ने प्रभावी मंच संचालन करते हुए भीखमचंद पुगलिया का जीवन परिचय दिया। पुरोहित का मंच से सम्मान किया गया।

भीखमचंद व सुशीला पुगलिया का जताया आभार, विधायक से लेकर अनेक संगठनों ने दी शुभकामना।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। करोड़ों की लागत से धर्म-किरण होम्योपैथिक व आयुर्वेदिक औषधालय का निर्माण करवा कर क्षेत्रवासियों की सेवा में समर्पण करने के लिए भीखमचंद पुगलिया व उनकी पत्नी सुशीला पुगलिया का पूरे क्षेत्र के नागरिकों की ओर से विधायक गिरधारीलाल महिया ने आभार जताया। महिया ने मानव सेवा में इसे बड़ा योगदान बताते हुए पुगलिया को स्वास्थ्य सेवा में लगे रहने के साथ श्रीडूंगरगढ़ का नाम रोशन करने की बात कही। तेरापंथ समाज की ओर से विजयराज सेठिया ने पुगलिया दंपति का आभार जताया। फ्रेंडस ग्रुप-13 कोलकाता, के सदस्यों ने पुगलिया दंपति का आभार जताया व औषधालय के एक साल के संचालन के लिए व्यवस्था सहयोगी बनने की घोषणा की। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में सेवाएं देने वाली 11 संस्थाएं- राष्ट्र भाषा हिंदी प्रचार समिति, मरूभूमि शोध संस्थान, लोक समता समिति, गुणीजन सम्मान समारोह समिति, श्रीडूंगरगढ़ पुस्तकालय, श्रीडूंगरगढ महाविद्यालय, लोक शिक्षण समिति, महापुरूष समारोह समिति व गोपाल गौशाला ने भामाशाह भीखमचंद पुगलिया व सुशीला पुगलिया का सम्मान किया। उन्हें सम्मान पत्र सौंपा व पत्र का वाचन चेतन स्वामी ने किया। हनुमान धोरा सेवा समिति के शिव भगवान ने भी पुगलिया को दुपट्टा पहना कर स्वागत किया। वहीं महिला मंडल व कन्या मंडल की पदाधिकारी महिलाओं व कन्याओं ने सुशीला पुगलिया का सम्मान किया।

लोकार्पण समारोह में शामिल हुए..
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गाजे बाजे के साथ धर्म किरण होम्योपैथिक एवं आयुर्वेदिक औषधालय का लोकार्पण किरण देवी ने सुशीला देवी व भीखमचंद पुगलिया ने एकसाथ किया। इस दौरान उपखंड अधिकार मुकेश चौधरी, पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा, नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख, रामगोपाल सुथार, शोभाचन्द आसोपा, आशीष जाड़ीवाल, सत्यनारायण स्वामी, गोपाल छापोला, थानमल भाटी सहित अनेक मौजिज नागरिक शामिल हुए।

वक्ताओं ने सराहा, ये हुए समारोह में शामिल हुए…
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। धर्म-किरण होम्योपैथिक एवं आयुर्वेदिक औषधालय को लोकार्पण समारोह में वक्ता भीकमचंद पुगलिया, धनराज पुगलिया, मालचंद सुराणा, माणकचंद सिंघी, राजकरण सिरोहिया, मदन जोशी, भावेन कामदार, पदमकुमार, सुरेन्द्र चौरड़िया सहित अनेक वक्ताओं ने औषधालय निर्माण की सराहना की व पुगलिया दंपति को शुभकामनाएं दी। वहीं समारोह में सुमति पारख, तुलसीराम चौरड़िया, पवन सेठिया, माणक सिंघी, धर्मचंद्र धाड़ेवा, श्रवण कुमार सिंधी, साहित्यकार श्याम महर्षि, रामचंद्र राठी, भंवर भोजक, महावीर माली, विजय महर्षि, रणवीरसिंह खीची, विमल भाटी, श्रीगोपाल राठी, सूर्यप्रकाश गांधी, सुशील सेरडिया, मदन सैनी, तोलाराम मारू, रमेश प्रजापत, रामचंद्र राठी, सहित बड़ी संख्या गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें। समारोह में तेरापंथ सभा, महिला मंडल, तेयुप, कन्या मंडल सहित तेरापंथ सभा के अनेक सदस्य मौजूद रहें। अनेक सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी भी समारोह के साक्षी बने।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। धर्म किरण होम्योपैथिक व आयुर्वेदिक औषधालय में शामिल होने पहुंचे कोलकाता व अनेक स्थानों से अतिथि, बड़ी संख्या में कस्बे के मौजिज नागरिक मौजूद रहें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लोकार्पण समारोह में मंच से भीखमचंद पुगलिया ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार जताया।

धर्म-किरण होमियोपैथी-आयुर्वेदिक चिकित्सालय का जनहित में हुआ भव्य लोकार्पण, आयोजन का लाईव प्रसारण देखने के लिए क्लिक करें नीचे दी गई लिंक पर।

https://fb.watch/njo7tlq08Q/?mibextid=NnVzG8