Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 सितंबर 2023। राजस्थान, पंजाब व हरियाणा सहित विभिन्न राज्यों की लोक संस्कृतियों से सजी धजी परफॉर्मेंस, वॉलीवुड के अनेक गीतों पर मनमोहक नृत्य, महिषासुर नृत्य नाटिका का प्रदर्शन, रामायण थीम से लेकर कृष्ण लीला तक, मोबाइल व सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव पर प्रदर्शन, पन्नाधाय के त्याग से लेकर भगतसिंह की वीरता तक जोड़ा, वहीं चंद्रयान के विकास तक का सफर बच्चों ने मंच पर प्रभावी ढंग से साकार कर दिया। मंत्रमुग्ध अभिभावक मुक्त कंठ से समारोह की सराहना करते रहें और मौका था प्रसिद्ध अंग्रेजी माध्यम स्कूल “ब्राइट फ्यूचर सीनियर सैंकडरी स्कूल“ के वार्षिकोत्सव के आयोजन का। खचाखच लोगों से भरे नेहरू पार्क के प्रांगण में बच्चों की प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। इस दौरान प्रधानाचार्य पार्वती शर्मा सहित समारोह अध्यक्ष समाजसेवी भीखमचंद पुगलिया, मुख्य अतिथि सुमति पारख, बृजलाल तावणियां, पवन मोदी व शिक्षा विभाग से गजानंद सेवग, ईश्वरराम गरूवा ने दीपप्रज्ज्वलन के साथ समारोह प्रारंभ किया। समारोह में भाजपा नेता ताराचंद सारस्वत भी पहुंचे। सभी अतिथियों ने समारोह की सराहना करते हुए बच्चों पढ़ने के साथ सह शैक्षिक गतिविधियों में बढ़चढ़ कर भाग लेने की प्रेरणा दी। दिवंगत समाजसेवी विजय सिंह पारख की स्मृति में भीकमचंद पुगलिया जयपुर द्वारा स्मरण पत्र का वाचन कर सुमति पारख को सौंपा गया। विद्यालय की खेल व शिक्षा से जुड़ी प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। विद्यालय के कोषाध्यक्ष विजयराज सेठिया ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया। समारोह का संचालन अंग्रेजी शिक्षाविद राज सर ने किया। समारोह में मनीराम, मणीशंकर, भाजपा नेत्री लकेश चौधरी, कांग्रेस के विमल भाटी, लायंस क्लब के महावीर माली, बजरंग भामू, सत्यनारायण स्वामी सहित अनेक मौजिज लोग शामिल हुए। सभी विद्यार्थियों के अभिभावक भी आयोजन में शामिल हुए व प्रस्तुतियों को सराहा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ समारोह प्रारंभ किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महीषासुर मर्दन पर शानदार नृत्य नाटिका की प्रस्तुति बालिकाओं ने।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रामायण पर प्रस्तुत की सुदंर प्रस्तुति, दर्शकों का मोह लिया मन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पंजाबी लोक संस्कृति साकार की मंच पर, खूब बजी तालियां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवा टीम ने जोश व उत्साह के साथ गरबा प्रस्तुति दी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अतिथियों ने किया प्रतिभाओं का सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। खचाखच भरा रहा नेहरू पार्क, उजाले से भरी रोशनियों के बीच हुआ रंगारंग आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विद्यालय के प्रतिभावान छात्राओं का किया सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बड़े मंचों जैसे प्रदर्शन हुए नेहरू पार्क में, अभिभावकों की प्रशंसा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। समारोह के अध्यक्ष भीखमचंद पुगलिया का स्कूल की प्रधानाचार्य पार्वती शर्मा व प्रमोद शर्मा ने अभिनंदन किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नर्सरी से लेकर सीनियर तक सभी बच्चों ने लिया वार्षिकोत्सव में भाग, दी प्रस्तुतियां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। समारोह में अनेक मनमोहक प्रस्तुतियां दी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विभिन्न राज्यों की संस्कृति साकार हुई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। देशभक्ति गीतों पर जोशीले नृत्य ने माहौल को देशभक्ति से ओत प्रोत कर दिया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दर्शकों ने की सराहना, अतिथियों ने की प्रशंसा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रामसेतु बनाया और साकार किए रामायण के दृश्य।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बच्चों ने कृष्ण लीला का किया मंचन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गणेश वंदना के साथ किया समारोह प्रारंभ।