Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
IMG-20230924-WA0120
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 सितंबर 2023। घर में अकेली देखकर दोपहर में एक विवाहिता के घर में घुसकर दो जनों ने दुष्कर्म का प्रयास किया और थाने पहुंचकर शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। 19 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस को बताया कि गांव बिग्गा के निवासी प्रकाश पुत्र झावरराम व उसका बेटा नेमीचंद पुत्र प्रकाश गिवांरिया निवासी बिग्गा बाप बेटे गंदी नजर रखते है और उसे गंदे ईशारे करते है। 23 सितंबर को दोपहर 2 बजे नेमीचंद व पूर्णाराम पुत्र नत्थुराम मेरे घर में घुसे और जबरदस्ती का प्रयास किया। जब मेरे चिल्लाने पर आरोपी भाग गए और डर के मारे में वह चुप रही। एक घंटे बाद आरोपी पूर्णाराम के घर लोग एकत्र हो गए और मुझे गालियां देने लगे। जब मैंने कहा कि दोनों आरोपियों ने जबरदस्ती की कोशिश की तो नेमीचंद, प्रकाश व उसकी पत्नी प्रकाश, पूर्णाराम व उसकी पत्नी मंगेज ने घर में घुसकर मारपीट की। आज सुबह सास सुसर ने आरोपियों को ओलमा दिया तो आरोपियों ने थाने में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।