Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0000010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 सितंबर 2023। समाज में समरसता व समानता के प्रति जागरूकता के लिए अपनी सेवाएं देने के लिए सक्रिय अणुव्रत समिति की नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह 24 सितंबर को आयोजित होगा। रविवार सुबह 8.30 बजे तेरापंथ भवन धोलिया नोहरा में समारोह का आयोजन होगा। तेरापंथ सेवा केन्द्र की व्यवस्थापिका साध्वी डॉ संपूर्णयशा के सान्निध्य में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाजसेवी भीखमचंद पुगलिया होंगे। समिति अध्यक्ष सुमति पारख, मंत्री रणवीरसिंह खीची सहित नवगठित कार्यकारिणी द्वारा शपथ ग्रहण की जाएगी।
श्याम सुदंर ज्याणी होंगे मुख्य वक्ता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा भूमि संरक्षण से संबंधित दुनिया का सबसे बड़ा अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड “लैंड फॉर लाइफ” के विजेता प्रोफेसर श्यामसुदंर ज्याणी 24 सितंबर को अणुव्रत समिति के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य वक्ता के रूप में भाग लेंगे। ध्यान रहें ज्याणी अपने पारिवारिक वानिकी के लिए जाने जाते है तथा राज्य भर में उन्होंने पच्चीस लाख से अधिक पौधे लगाएं है। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में बड़ी संख्या में युवा उनके प्रशंसक है व उनसे प्रेरणा लेकर पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान भी देते नजर आते है।
पारख की स्मृति में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तेरापंथ भवन में रविवार सुबह 10 बजे से 3 बजे तक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। दिवंगत समाजसेवी विजयसिंह पारख की स्मृति में पारख परिवार के सहयोग से शिविर संपन्न होगा। इस दौरान श्रीडूंगरगढ़ शहर सहित आस पास के गांवो से भी युवा रक्तदाता शिविर में पहुंचकर रक्तदान करेंगे। मंत्री रणवीरसिंह खीची ने बताया कि किसी जरूरतमंद के प्राण बचाने के लिए किया गया रक्तदान सबसे बड़ा पुण्य है और शिविर के प्रचार प्रसार का प्रयास करते हुए समिति सदस्य युवा शक्ति से रक्तदान की अपील कर रहें है। आयोजक सुमति पारख द्वारा सभी रक्तदाताओं को सम्मानित किया जाएगा।