Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2023-09-20 at 9.22.26 PM (1)
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 सितंबर 2023। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक हलचल लगातार बढ़ रही है। टिकट के लिए हाथ पैर मारते नेता जयपुर से दिल्ली तक पार्टी आलाकमान से संपर्क साधने के पूरजोर प्रयासों में जुटें है। अपने आकाओं को साथ लेकर मिलने की सूचनाएं भी आ रही है। क्षेत्र की राजनीति में बड़े बदलाव होने की चर्चाएं भी आमजन में जोरों पर है। आज राजनीतिक हलचल की न्यूज एक्सप्रेस में पढें एक खबर जो दिल्ली से आई है और दूसरी खबर में पॉवर ट्रासंफार्मर की स्वीकृति के क्रेडिट लेने की चाहत की है।

दिल्ली से आई खबर, राजपुरोहित ने दी क्षेत्र के राजनीतिक हालातों की जानकारी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ये एक खबर राजधानी दिल्ली से आई है। भाजपा के डॉ दिलीप सिंह राजपुरोहित तीन दिन से दिल्ली में है और पूर्व विधायक किशनाराम नाई को पुनः भाजपा में शामिल करने पर भाजपा के केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह एवं प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी सहित युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या,  प्रदेश महामंत्री दामोदर अग्रवाल आदि नेताओं से मिलकर उनका आभार जताया। राजपुरोहित ने भाजपा के बड़े नेताओं को श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा के बारे में विस्तार से जानकारी भी दी है। उन्होंने किशनाराम नाई के द्वारा आयोजित किए जाने वाले धन्यवाद व अभिन्दन समारोह के बारे में भी केंद्रीय मंत्रियों को जानकारी दी। बता देवें नाई की पार्टी में एंट्री भी केन्द्रीय हस्तक्षेप से हुई है और खबर ये भी है भाजपा से टिकट मांगने वाले कई प्रत्याशी दिल्ली में अपनी राजनीतिक रणनीति बनाने के लिए तैनात है।

पॉवर ट्रासंफार्मर के लिए जताया मंत्री का आभार, नेता रहें सक्रिय।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। चुनाव नजदीक आने की आहट से सभी नेता जनता के कार्य करने के पूरजोर प्रयासों में जुटें है। गांव सेरूणा में सेरूणा के जीएसएस पर 3.15 एमवीए के पावर ट्रांसफॉर्मर की जगह 5 एमवीए का अतिरिक्त पावर ट्रांसफॉर्मर की स्वीकृति आज जारी कर दी गई है। वहीं गांव सांवतसर के जीएसएस में भी दो 5 एमवीए के पॉवर ट्रांसफार्मर पहुंचने की सूचना मिली। विधायक गिरधारीलाल महिया ने बताया कि ग्रामीणों की मांग पर विभाग में प्रस्ताव भिजवाए गए व डिस्कॉम ने आज स्वीकृति जारी कर सेरूणा व सांवतसर के किसानों को बड़ी राहत दी है। महिया समर्थकों ने इसके लिए विधायक का आभार जताया और विधायक ने ऊर्जा मंत्री का आभार जताया। वहीं कांग्रेसी नेता केसराराम गोदारा ने सांवतसर में दिए गए दो पॉवर ट्रांसफार्मर के लिए लिए ऊर्जा मंत्री भंवरसिंह भाटी का आभार जताया। गोदारा ने बताया कि ग्रामीणों के साथ मिलकर मंत्री से मुलाकात कर ये मांग पूरी करने की मांग उठाई जिसे भाटी ने त्वरित पूरा करवा दिया है। गोदारा के समर्थकों ने गोदारा का आभार जताया। गांव सेरूणा से गत 9 सितंबर को एडवोकेट भरतसिंह की अगुवाई में प्रेम भादू, इमरताराम साईं, मूलाराम गोदारा, गजानन्द शर्मा, रघुवीर सिंह व रणवीरसिंह का एक प्रतिनिधि मंडल ऊर्जा मंत्री से मिला व सेरूणा में पॉवर ट्रांसफार्मर की मांग की। मंडल सदस्यों ने बताया कि मंत्री ने डिस्कॉम को शीघ्र ये कार्य करने के लिए तुरंत निर्देश भी दिए। आज स्वीकृति जारी होने के बाद मंडल सदस्यों ने सेरूणा क्षेत्र के सभी किसानों की ओर से ऊर्जा मंत्री का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सांवतसर पहुंचे दो पॉवर ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों ने जताई प्रसन्नता, विधायक समर्थकों ने उनका आभार जताया।