Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2023-09-19 at 9.39.53 PM
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 सितंबर 2023। श्रीडूंगरगढ़ अचंल से आज की धार्मिक खबरें आप सभी पाठक पढें एक साथ और देखें सभी फोटो भी..

तोलियासर में शोभा यात्रा के साथ रवाना हुआ खाटू श्याम संघ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव तोलियासर से खाटू श्याम के दर्शन करने के लिए मंगलवार को श्याम परिवार संघ गाजे बाजे के साथ शोभा यात्रा के रूप में रवाना हुआ। संघ के चंपालाल सिंह ने बताया कि संघ का पहला विश्राम कितासर के टैगोर स्कूल में किया गया है। रवानगी से पहले शोभा यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रृद्धालु शामिल हुए एवं ग्रामीणों ने नाचते गाते, पुष्पवर्षा करते हुए जातरूओं को रवाना किया। संघ के कार्यकर्ता रामसिंह एवं भागीरथसिंह सेवा व्यवस्थाओं को संभाल रहे है।

श्रीडूंगरगढ़ में मची हुई है जागरण की धूम, मेला व भंडारा बुधवार को।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लोक मान्यताओं के अनुसार जहरीले जीवों से रक्षा करने वाले लोकदेवता हरिरामजी की पांच्यू के उपलक्ष में श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में मंगलवार रात्रि चौथ को हरिरामजी के जागरण आयोजित हो रहे है। कस्बे के बिग्गाबास में स्थित हरिराम जी मंदिर में भव्य सजावटें की गई है एवं यहां रात्रि जागरण के बाद बुधवार को मेला एवं भंडारा आयोजित होगा। पुजारी किशोर गिरी गुंसाई ने बताया कि मेले में हजारों नागरिक बाबा के धोक लगाएगें व बड़ी संख्या में अस्थाई दुकानें भी सजेगी। वहीं दिन भर बाबा का प्रसाद भंडारे के रूप में वितरण किया जाएगा। मंदिर के पास स्थित पेड़िवाल भवन में भंडारा का प्रसाद रखा जाएगा। वहीं दूसरी और मंगलवार रात को पूनरासर कच्चे मार्ग पर स्थित कोस के धोरे मंदिर में भी रात्रि जागरण आयोजित किया जा रहा है। यहां भी बड़ी संख्या में श्रृद्धालु मौजूद है एवं प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जा रही है।

आडसर से निकली बाबा की डाक ध्वजा, रामदेवरा तक जारी है दौड़।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भादवा माह में पैदल यात्रियों के संघों की रवानगी लगातार हो रही है। इसी क्रम में क्षेत्र के गांव आडसर से रूणेचा तक बाबा की डाक ध्वजा संघ मंगलवार को रवाना हुआ। बिना रूके यह डाक ध्वजा लेकर श्रद्धालु लगातार दौड़ते हुए रामदेवरा तक लेकर जाएगें। यह ध्वजा जुलूस पूर्वक गांव के मंदिर में धोक लगा कर मंगलवार को 4.30 बजे रवाना हुई। संघ में मूलाराम जोशी, चंद लखारा, सत्यनारायण जाट, बीरबल जाट, रामगोपाल भार्गव, परमेश्वर जोशी, विष्णु मारू, अजीत जोशी, भैराराम लखारा, मनीष लखारा, भंवर आदि शामिल रहे।

भागवत में निकली कलश यात्रा, भाईश्री ने बताया महात्मय।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव मिंगसरिया में बालाराम मालाराम प्रजापत परिवार द्वारा आयोजित भागवत कथा मंगलवार को कलश यात्रा के साथ शुरू हुई। गांव के ठाकुरजी मन्दिर से भोलेनाथ जी की बगीची तक निकाली गई कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं व युवतियों ने मंगल कलश के साथ भाग लिया। इस मौके पर ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया। आयोजन के पहले दिन कथावाचक संतोष सागर ने भागवत का महात्मय बताया।

रीडी में जारी है जागरण, बड़ी संख्या में मौजूद है श्रृद्धालु।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गावं रीड़ी में हरिराम जी चौथ एवं पांच्यू पर बड़ा मेला एवं जागरण आयोजित होता है। इस पर्व पर मंगलवार को मंदिर प्रांगण में रात्रि जागरण का आयोजन किया जा रहा है। जागरण शुरू हो चुका है एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद है। जागरण में झोरड़ा धाम से आई कलाकार प्रियंका स्वामी भजनों की प्रस्तुतियां दे रही है एवं नृत्य कलाकार जोधपुर से आई रेणु व ललिता की प्रस्तुतियां भी श्रृद्धालुओं को मंत्र मुग्ध कर रही है। विदित रहे कि रीड़ी के हरिराम जी जागरण एवं मंदिर में दूर दूर से श्रृद्धालु धोक लगाने पहुंचते है।