Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 सितंबर 2023। आज से दस दिवसीय गणेश उत्सव प्रारंभ हो गया है। मंदिरों व घरों में गणेश पूजन के आयोजन किए जा रहें है। मन्नतें पूरी होने पर भगवान गणेश का आभार प्रकट कर सवामणी के प्रसाद भोग लगाए जा रहें है। श्रद्धालुओं में लड्डुओं का प्रसाद वितरण कर गणेशजी जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। गणेश मंदिरों में आज मेले का सा माहौल है और फूलों व गुब्बारों से मंदिरो को सजाया गया है। सुबह से भीड़ गणेश दर्शन को उमड़ रही है और भक्त पूजा अर्चना में व्यस्त है। श्रीराम मंदिर आड़सर बास में आज हवन पूजन के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गणेश मूर्ति की स्थापना की जा रही है। पंडित देवकीनंदन छंगाणी ने बताया कि पंडित रमेश कुमार व्यास, मघराज शास्त्री व महेश बोहरा, बनवारी बोहरा द्वारा मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का हवन पूजन विधि विधान से संपन्न करवाया जा रहा है। इस दौरान मंदिर में भीड़ है व बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के साथ प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग लेने पहुंच रहें है। वहीं बिग्गा बास के प्राचीन गणेश मंदिर में कस्बे सहित आस पास के गांवो से भी दर्शनार्थी दर्शन के लिए पहुंच रहें है। मंदिर की सुदंर सजावट की गई  है और लड्डूओं के भोग लगाते हुए जयकारे लगाए जा रहें है। यहां भजन कीर्तन, गणेश कथा का आयोजन किया जा रहा है। भगवान को मिल्क केक का भोग लगाकर प्रसाद बांटा गया है। मां सरस्वती चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित ऋषिकुल संस्कृत विद्यालय में आज भगवान विघ्न विनाशक को मोदक, खील, दुर्वा, शमी, बिल्वपत्र से सहस्रार्चन कर विधि विधान से पूजन किया गया। यहां पूजन में मुख्य यजमान हनुमानमल व्यास के द्वारा पूजन किया गया। मुख्य आचार्य पंडित गोविंद प्रसाद शास्त्री, गोपाल व्यास, रमेश छंगाणी द्वारा पूजन करवाया गया। आज दिनभर गणेश पूजन के आयोजन होंगे। घरों में तीन से पांच, सात व दस के गणेशजी बिठाकर पूजन किया जा रहा है। वहीं बता देंवे आज गांव मोमासर में गणेश धोरा मंदिर में 51 फीट खड़े गणेशजी की मूर्ति का निर्माण तीजादेवी भाकर ने 15 लाख की लागत से करवाया है। बिहारीनाथजी महाराज के सान्निध्य में उनकी माता तीजा देवी ने मूर्ति का उद्घाटन कर दिया है। समारोह में भाग लेने बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे है। मूर्ति पूरे इलाके में आकर्षण का केंद्र बन गई है और ये पूरे जिले में भगवान गणेश की सबसे बड़ी मूर्ति के रूप में मानी जा रही है। गांव आड़सर में नययुवक मंडल द्वारा पुस्तकालय के पास दस दिवसीय गणेश पूजन हेतु मूर्ति स्थापना की गई है। यहां मूर्ति स्थापना पूजन पंडित राकेश व्यास ने यजमान मोडाराम तर्ड से विधि विधान से करवाई। मंडल के अध्यक्ष हनुमान सुथार, कुलदीप राजपुरोहित, नंदकिशोर सोनी, लक्ष्मणसिंह, चैनसिंह, किशन नाई, पवन उपाध्याय सहित अनेक युवा मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव मोमासर में विशाल गणेश मूर्ति का लोकार्पण विधि विधान से पूजन आरती के साथ संपन्न हुआ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव आड़सर में नवयुवक मंडल द्वारा करवाई गई गणेश स्थापना।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कृषि मंडी स्थित गणेश मंदिर को सजाया फुलों से, व्यापारियों ने लगाई भगवान को धोक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गा बास के गणेश मंदिर में हुई भव्य सजावट, उमड़ श्रद्धालु।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गाबास में मंदिर की फुलों व गुब्बारों से भव्य सजावट की गई है, मंदिर में सुबह से ही है मेले का सा माहौल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीराम मंदिर में भव्य मूर्ति स्थापना समारोह में पूजन अर्चना जारी है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइमस। संस्कृत ऋषिकुल विद्यालय में उत्साह के साथ मनाया गणेशोत्सव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गणेश मंदिर बिग्गा बास में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मंदिर के पुजारी ने गणेश कथा सुनाई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। घरों में भी बिठाए गणेशजी, कालूबास में सवामणी के भोग के साथ सप्तदिवसीय आयोजन का घरों में छाया उल्लास।