Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 सितंबर 2023।  संतरा बहुत ही स्वादिष्ट और रसीला फल है। हम सभी जानते हैं, यह फल सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें कई विटामिंस और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो शरीर को कई रोगों से बचाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं, संतरे के छिलके भी काफी गुणकारी होते हैं। ये स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं को दूर करते हैं। संतरे के छिलके में विटामिन-सी, कैल्शियम, फाइबर, फोलेट जैसे तमाम पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो शरीर को कई तरीकों से फायदे पहुंचाते हैं। आइए जानते हैं, संतरे के छिलके के अनगिनत फायदे।

हृदय को स्वस्थ रखता है

संतरे के छिलके दिल को स्वस्थ रखने में काफी मददगार हैं। इसमें फ्लेवोनोइड हेस्परिडिन की मात्रा होती है, जो बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में सहायक है। इससे आप दिल से जुड़ी बीमारियों से बच सकते हैं।

फेफड़ों के लिए फायदेमंद

संतरे के छिलके में विटामिन-सी पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है, जो फेफड़ों को कई तरह के संक्रमणों से बचाता है।

पाचन के लिए गुणकारी

संतरे के छिलके पाचन से जुड़ी समस्याओं को कम करने में गुणकारी है। जिन लोगों को अपच या कब्ज की समस्या है, उनके लिए ये छिलके काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं। इनमें मौजूद पेक्टिन पेट में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देने में मदद करता है । पाचन संबंधी समस्याओं को कम करने के लिए संतरे के छिलके की चाय पी सकते हैं। इसे खाली पेट पीना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

ब्लड शुगर को करता है कंट्रोल

डायबिटीज के मरीजों के लिए संतरे के छिलके जादुई रूप से काम करते हैं। इनमें मौजूद पेक्टिन ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करता है।

वजन कम करने में मददगार

संतरे के छिलके में कैलोरी कम होती है। इसके अलावा, यह फाइबर से भी भरपूर होता है। जो भूख को कंट्रोल करता है। वेट लॉस डाइट में आप संतरे के छिलके की चाय शामिल कर सकते हैं। इससे वजन कम होने में मदद मिलेगी।