Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 सितम्बर 2023। प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत भले ही सरकार एवं श्रीडूंगरगढ़ पालिका अनेकों पट्टे जारी करने का दावा कर रहे हो लेकिन वास्तविक स्थिति यह है कि बसे हुए घरों के पट्टे लेने की मांग पर क्षेत्रवासियों को आंदोलनरत होना पड़ रहा है। विगत 12 दिनों से लगातार नगरपालिका के आगे रात-दिन चल रहे अनिश्चितकालीन धरने से सुनवाई नहीं करने पर आखिरकार अब धरनार्थियों का सब्र जवाब दे गया है एवं शनिवार से दो युवकों ने श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के सभी वार्डों में बसे हुए नागरिकों को पट्टा देने की मांग पर आमरण अनशन शुरू किया है। पूर्व चेतावनी के अनुसार युवा गौरव टाडा व गोपी पुनियां आमरण अनशन पर बैठे एवं दिन भर पानी के अलावा कुछ भी सेवन नहीं किया। धरने पर भंवरलाल प्रजापत, मोतीलाल सिहाग, रामेश्वरलाल गोदारा, अलिशेर काजी, नेक मोहमद, रोहिताश सारण, सोहनलाल महिया, चुन्नीलाल टाडा, धर्माराम कूकणा, विनोद गिरी गुसाई आदि ने आमरण अनशन करने वाले युवकों का हौंसला बढ़ाया एवं वाजीब मांग का सर्मथन करते हुए सुनवाई की गुहार प्रशासन एवं नेताओं से लगाई।