Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
000010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 सितम्बर 2023। भादवे माह में अपने अपने इष्टदेव के पैदल धोक लगाने वाले जातरूओं की टोलियां नाचते गाते उत्साह से रवाना हो रही है। शनिवार को कस्बे में सुबह झोरड़ा संघ रवाना हुआ था एवं शाम को मित्र मंडल झोरड़ा पैदल यात्री संघ भी जोशोखरोश के साथ रवाना हुआ है। संघ के जातरू डीजे पर नाचते गाते कस्बे के बाजार में से जूलूसपूर्वक रवाना हुए एवं हरिरामबाबा के जयकारे लगाए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। झोरड़ा के लिए रवाना होते मित्र मंडल आडसर बास के जातरू।

धूमधाम से रवाना हुआ सालासर पैदल यात्री संघ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आज गांव आड़सर से सालासर पैदल यात्री संघ धूमधाम से रवाना हुआ। संघ की 25वीं फेरी है और श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ जयकारे लगाए। आड़सर माताजी के धोक लगाकर पूजा आरती के साथ करीब 150 पदयात्री संघ में शामिल हुए। संघ में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल है। संघ के ओमप्रकाश शर्मा, भागीरथ सोनी, सुशील, चैनसिंह राजपुरोहित ने संघ की सभी व्यवस्थाएं दुरस्त करते हुए सुरक्षा के साथ संघ रवानगी की। ग्रामीणों ने सभी पदयात्रियों का पुष्पवर्षा के साथ स्वागत करते हुए यात्रा की शुभकामनाएं दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव आडसर से सालासर के लिए रवाना होते पैदलयात्री, बाबा का करेगें पूजन।

पूनरासर रवानगी 22 को।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 सितम्बर 2023। भादवे मेले में पूनरासर बाबा के दर्शन करने के लिए कस्बे से आगामी 22 सितम्बर 2023 को कस्बे से जारूत रवाना होगें। श्रीपूनरासर पैदल यात्री सुखी संघ के अध्यक्ष अमरचंद सिखवाल ने बताया कि इस वर्ष संघ रवानगी धुमधाम से होगी एवं सजीव झांकियां भी निकाली जाएगी। पुष्प वर्षा के बीच बाबा की 25वीं गौरवशाली फैरी पूरी की जाएगी। उपाध्यक्ष गुलाबचंद बासनिवाल ने बताया कि संघ में जाने के इच्छुक यात्री अपना पंजीयन आजाद मार्केट गौरव पथ पर करवा सकते है। संघ के कार्यकर्ता सुशील बासनिवाल, कमल किशोर गंगपारिया, बजरंग सिखवाल, नेमीचंद बासनिवाल,किशन बासनिवाल,दलीप अड़ावलीया, महावीर भार्गव, विकास गंगपारिया आदि व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हुए है। रवानगी से पहले 21 सितम्बर को सुंदरकाण्ड का सामूहिक पाठ रात्रि 8 बजे से आयोजित होगा। जिसमें मनीष सिखवाल एंड पार्टी संगीतमय प्रस्तुति देंगे।