Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
000010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ में हरिराम की पांच्यु पर होगें विभिन्न आयोजन, दो दिन रहेगी जागरण की धूम, होगा महाप्रसाद व मेला।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 सितम्बर 2023। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे का प्रमुख मेला लोकदेवता हरिराम जी का मेला आगामी 20 सितम्बर को बिग्गाबास स्थित हरिराम जी मंदिर में आयोजित किया जाएगा। मंदिर के पुजारी परिवार सदस्य विनोद गिरी गुंसाई ने बताया कि मेले पर 19 एवं 20 सितम्बर को दोनों दिन रात्रि जागरण आयोजित होगा। 20 सितम्बर को दिन भर मंदिर में विशेष पूजा अर्चना एवं हवन होगा व श्रृद्धालुओं के लिए बाबा हरिरामजी की भभूति वितरण कार्यक्रम होगा। मंदिर प्रांगण में महाप्रसाद का आयोजन भी किया जाएगा। जिसमें दिन भर आने वाले सभी श्रृद्धालुओं को भंडारा प्रसाद वितरण किया जाएगा। मंदिर में एवं मंदिर की गली में मेले के लिए सजावट शुरू हो गई है एवं मेले के दौरान बड़ी संख्या में अस्थाई दुकानें भी सजेगी। इसी प्रकार बाबा की पांच्यु के उपलक्ष में श्रीडूंगरगढ़ से पूनरासर कच्चे मार्ग पर स्थित कोस के धोरे हनुमानजी मंदिर प्रांगण में 19 सितम्बर को रात्रि जागरण का आयोजन किया जाएगा। मंदिर समिति के हरि जोशी ने बताया कि जागरण में कई स्थानीय कलाकारों के साथ सुपर सिंगर बीकानेर एंड पार्टी के कलाकार रात भर बाबा के भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। कस्बे के आडसर बास में स्थित बाबा हरिराम जी मंदिर में बाबा की पांच्यु पर विशेष पूजा अर्चना की जाएगी। इस हेतु मंदिर को सजाया जाएगा व बाबा का भव्य श्रृंगार भी किया जाएगा।

आड़सर में इंद्र देव को प्रसन्न करने के लिए किया हवन, दी आहुतियां।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव आड़सर में ग्रामीणों ने मुख्य जोहड़ के किनारे हवन पूजन कर इंद्र देवता को प्रसन्न होने की प्रार्थनाएं की। इस दौरान पंडित घनश्याम शास्त्री व मदन उपाध्याय ने विधि विधान से पूजन संपन्न करवाया व ग्रामीणों से आहुतियां दिलवाई। इस दौरान कन्या भोज का आयोजन भी किया गया। पूजन कार्यक्रम में किस्तुराराम नैण, श्रीकिशनसिंह राजपुरोहित, कानाराम थोरी, गज्जु सिंह, बाबूसिंह, मालमसिंह, नेमाराम तरड़, सुखराम लखारा, कुशाल तरड़, नारायण सिंह, मालाराम थोरी, करण सोनी, मूलाराम जोशी, संतलाल सोनी, शंकर सोनी, तुलछाराम सुथार, ओमप्रकाश सोनी, बीरबल स्वामी, सुरजाराम थोरी, निरणाराम सुथार, चैनसिंह,  मनोज लखारा सहित बड़ी संख्या में मौजिज ग्रामीण मौजूद रहें और किसान हित में बरसात होने की प्रार्थनाएं की।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव आड़सर में बरसात के लिए किया हवन पूजन।

घेरा कलेक्ट्रेट, मांगा न्याय।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जिले के सुजासर गांव में गत 5 सितम्बर को दो युवकों की कैम्पर गाड़ी से कुचल कर हत्या करने के मामले में न्याय मांगने के लिए गुरूवार को राजपुरोहित समाज सहित अनेक समाजों के नागरिकों ने जिला कलेक्ट्रेट का घेराव किया। घेराव में श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में राजपुरोहित समाज के लोग शामिल हुए। श्रीडूंगरगढ़ के धीरदेसर से डॉ. दिलीप सिंह राजपुरोहित, पृथ्वीसिंह तोलियासर, गिरधारी सिंह तोलियासर, किशनसिंह श्रीडूंगरगढ़, किशनसिंह धीरदेसर आदि ने धरने को संबोधित किया। धरने के सर्मथन में नोखा विधायक बिहारीलाल बिश्नोई, श्रीडूंगरगढ़ से पूर्व भाजपा प्रत्याशी ताराचंद सारस्वत, बीकानेर से सुरेंद्र सिंह शेखावत भी धरने पर पहुंचें। इस दौरान धरने को समाज के जेठूसिंह देसलसर, शिव सिंह कोटड़ी, ओम सिंह चम्पाखेड़ी, राम सिंह हियांदेसर, दुर्गादान सिंह आदि ने सम्बोधित किया एवं कलेक्टर-एसपी को अपनी मांगों का मुख्यमंत्री के नाम से ज्ञापन दिया। इस मामले में राजपुरोहित समाज का प्रतिनिधिमंडल आगामी 18-19 सितम्बर को जयपुर जाकर उच्चाधिकारियों से भी मिलेगा एवं न्याय नहीं मिलने पर आगामी आंदोलन की रणनीति बनाएगा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गुरूवार को बीकानेर में प्रदर्शन के दौरान श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से अनेक नागरिक पहुंचे।