Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 सितंबर 2023,पपीता पका हो या कच्चा, यह सेहत के लिए काफी अच्छा फल माना जाता है। पपीते हर मौसम में मार्केट में मिलते हैं। इसे खाने के कई फायदे होते हैं। पाचन को स्वस्थ रखने के लिए सुबह पपीता खाने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा यह स्किन और बालों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन-सी, पोटैशियम, विटामिन-ए जैसे तमाम पोषक तत्व पाए जाते हैं, लेकिन इतने फायदेमंद होने के बावजूद भी पपीते के साथ या इसे खाने के बाद कुछ चीजों को नहीं खाना चाहिए। आइए जानते हैं, उन फूड्स के बारे में, जिन्हें पपीता के साथ खाना नुकसानदायक हो सकता है।

फ्रूट चाट

फ्रूट चाट में कई तरह के फल शामिल होते हैं, लेकिन इसमें पपीते के साथ मिक्स कए गए अन्य फलों को खाते हैं, तो आपके पाचन पर असर पड़ता है। दरअसल फलों में प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट पाए जाते हैं और इन्हें एक साथ खाने से पाचन की प्रक्रिया धीमी पड़ जाती है। आपको गैस और सूजन जैसे लक्षण महसूस हो सकते हैं। इसलिए पपीते का सेवन अन्य फलों के साथ नहीं करना चाहिए।

ठंडा पानी

अगर आप पपीते खाने के ठीक बाद ठंडा पानी पीते हैं, तो इससे शरीर को नुकसान हो सकता है। इससे मेटाबॉलिज्म स्लो होता है और पाचन की समस्या भी हो सकती है। पपीते खाने के बाद गुनगुना पानी पीने की सलाह दी जाती है। जिससे पाचन सही रहता है।

एसिडिक फूड्स

एसिडिक फूड्स जैसे संतरा, अंगूर, नींबू, टमाटर आदी के साथ पपीते खाना नुकसानदायक हो सकता है। इससे आप पाचन संबंधी समस्या से परेशान हो सकते हैं। सीने में जलन, एसिड रिफ्लक्स या अन्य पाचन संबंधी समस्या हो सकती है।