Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 सितंबर 2023। हाइवे पर कुछ देर पहले हादसा हुआ जिसमें तीन जने घायल हो गए है। पंजाब नबंर की एक क्रेटा गाड़ी गोस्वामी होटल के पास पलट गई और कार में सवार तीन जनें घायल हो गए है। कस्बे के जागरूक युवा महेश तावणियां श्रीडूंगरगढ़ से हेमासर की ओर जा रहें थे और हादसे के दौरान वे इसी स्थल से गुजर रहे थे। तावणियां ने तुरंत आपणो गांव सेवा समिति के सेवादार को फोन कर सूचित किया। समिति की एंबुलेंस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को गाड़ी से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया है। एक जना गंभीर घायल है व किशन राजपुरोहित सहित तीनों घायल कल्याणपुरा, सरदारशहर निवासी है। दो जनों को बीकानेर रेफर किया गया है।