Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
000010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 सितम्बर 2023। कस्बे के वार्ड 2 दमामी बस्ती में रविवार शाम को दो पड़ौसी परिवार नाली निकालने की बात को लेकर आपस में भिड़ गए और दोनों पक्षों में जम कर मारपीट हुई। दोनों पक्षों के घायल श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय पहुंचें एवं पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर परस्पर मामले दर्ज किए गए है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड 2 निवासी मुन्नी बानो ने इसी मोहल्ले के मुस्ताक अली एवं उसके चार बेटे रूसतम अली, जावेद अली, फतेह मोहम्मद, मोईन अली के खिलाफ मारपीट करने एवं लज्जा भंग करने का आरोप लगाया है। मुन्नी बानो ने पुलिस को बताया कि उसकी गली में सड़क का काम चल रहा है एवं रविवार शाम करीब 7 बजे उसके पति सुभाष अली घर के बाहर नाली सही कर रहे थे। तभी आरोपियों ने एकराय होकर लाठियों से हमला कर दिया एवं उसके पति सुभाष के साथ मारपीट की। वह बचाने गई तो उसके साथ भी मारपीट करते हुए कपड़े फाड़ दिए एवं उसे बचाने आए उसके मामा ससुर के बेटे को भी पीट दिया। वहीं दूसरी ओर ज्यानब पत्नी मुश्ताक ने सुभाष अली, मुन्नी बानो, सेठी, इनायत के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। ज्यानब ने पुलिस को बताया कि गली में सड़क का कार्य चलने के कारण नाली का पानी उसके घर की दीवार को लग रहा था। वह रविवार शाम को अपने पति के साथ अपने घर की दीवार के बाहर पट्टी का टुकड़ा लगा रही थी। तभी आरोपी आए एवं उसके ब उसके पति के साथ लाठियों से मारपीट की। पुलिस ने दोनो पक्षों की ओर से मामले दर्ज कर लिए है एवं दोनों की जांच हैडकांस्टेबल हवासिंह करेगें।