Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
000010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 सितंबर 2023। गांव मोमासर में देर रात पहुंचे सरकार के नुमाइंदे महेंद्र गहलोत तक क्षेत्र के किसानों का हाल बताते हुए विद्यार्थियों की समस्याएं पहुंचाई। गांव के जागरूक युवाओं की टोली गहलोत से मिली व लंबी चर्चा के साथ अनेक समस्याओं के समाधान की मांग करते हुए ज्ञापन दिए। युवाओं ने मोमासर चौकी में स्टाफ की नियुक्ति करवाने की मांग की। गांव के युवा पंच मुकेश नाई, पवन सैनी व तेजपाल सारण ने राजकीय महाविद्यालय मोमासर में स्टाफ की नियुक्ति करने, राजकीय महाविद्यालय में 25 प्रतिशत सीट बढ़ाने से पहले ही काली बाई भील स्कूटी योजना व छात्रवृत्ति योजना के बंद किए गए पोर्टल को पुन: खुलवाने, भरे गए फार्मों में त्रुटि संशोधन के लिए एक मौका देने की मांग करते हुए ज्ञापन दिए। इस पर गहलोत ने उच्च शिक्षा मंत्री व कॉलेज आयुक्त से वार्ता कर समस्या से अवगत करवाने व विद्यार्थी हित में पोर्टल पुन: खुलवाने का आश्वासन दिया। पंचो ने बरसात नहीं होने के कारण किसानों को हुए नुकसान के लिए गिरदावरी करवाने व किसानों को मुआवजा देने की मांग की गई। इस पर गहलोत ने आश्वासन देते हुए सरकार द्वारा इस दिशा में कार्य किए जाने की जानकारी दी। इस दौरान गहलोत ने अपने संबोधन में जागरूक युवाओं को आगे आकर गांव व समाज के विकास में योगदान देने व कार्य करने की प्रेरणा भी दी।