Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

अक्सर नाखून के ऊपर सफेद निशान हो जाते हैं, जो ऐसे तो कोई तकलीफ नहीं पहुंचाते हैं, लेकिन ये देखने में अजीब लग सकते हैं और दिमाग में किसी बीमारी के संकेत होने की शंका पैदा करते हैं। तो क्या सच में नाखून पर मौजूद सफेद निशान किसी बीमारी के संकेत हैं या फिर ये मात्र एक निशान हैं जिसका स्वास्थ्य से कुछ लेना देना नहीं है?

नाखून पर क्यों हो जाते हैं सफेद निशान?

  • नाखून पर पाए जाने वाले छोटे-छोटे सफेद निशान को ल्यूकोनीचिया भी कहते हैं।
  • यह तीन प्रकार के होते हैं – पंक्चुएट, लॉन्गिट्यूडिनल और ट्रांसवर्स।
  • पंक्चुएट ल्यूकोनीचिया में नाखून पर पिन के प्वाइंट यानी नोक के आकार के सफेद निशान होते हैं।
  • लॉन्गिट्यूडिनल ल्यूकोनीचिया में नाखून पर लंबे पतले सफेद धार जैसे निशान होते हैं।
  • नाखून दर्जनों केराटिन की लेयर का बना हुआ होता है। अगर इनमें से किसी भी लेयर में चोट लग जाए, या दो लेयर के बीच हवा बंद हो जाए या दो लेयर एक दूसरे से अलग हो जाएं तो उतना हिस्सा सफेद हो जाता है।

इसलिए हो सकते हैं नाखून पर सफेद निशान

पुरानी चोट: नेल बेड पर किसी तरह की चोट की वजह से सफेद निशान हो सकते हैं। ये चोट किसी भी कारण से लग सकती है। जैसे नाखून चबाने की आदत, उंगली चूसने की आदत आदि।

पोषक तत्वों की कमी: आहार में प्रोटीन, कैल्शियम और जिंक की कमी के कारण भी नाखून पर सफेद निशान हो जाते हैं।

एलर्जिक रिएक्शन: नेल पॉलिश या रिमूवर में मौजूद कैमिकल्स से किसी प्रकार का एलर्जिक रिएक्शन होने के कारण भी नाखून पर सफेद निशान हो सकते हैं।

फंगल इन्फेक्शन: कई बार स्किन के गीले रह जाने के कारण भी इन्फेक्शन हो जाता है। पानी त्वचा पर रह जाने की वजह से फंगल इन्फेक्शन हो सकता है, जिससे नाखून पर सफेद निशान हो सकते हैं।

मेडिकल परिस्थितियां: कभी-कभी कुछ अन्य लक्षणों के साथ अगर नाखून पर सफेद निशान मौजूद हैं, तो ये किडनी, लिवर या हार्ट से संबंधित या एनीमिया जैसे किसी अंदरूनी बीमारी के लक्षण हो सकते हैं।