Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 सितबंर 2023। श्याम भक्तों के लिए ये खास खबर श्याम आयोजनों से जुड़ी आई है। कस्बे के पारासर मंदिर के पास कालू बास में आगामी 9 सितंबर को खाटूश्यामजी के भव्य जागरण का आयोजन किया जाएगा। यहां झांकिया सजेगी व श्याम दरबार में विशेष सेवा पूजा के साथ आरती की जाएगी। जागरण में खाटूश्यामजी मंदिर के पुजारी परिवार के भूपेन्द्रसिंह भी शामिल होंगे तथा प्रसिद्ध भजन गायक नानू मास्टर, राज कोलकाता, रामदेव गहलोत, दिलीप कुदाल, हनुमान कुदाल भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। आयोजक मंडल द्वारा आयोजन की भव्य तैयारियां की जा रही है। वहीं आज रात 8.15 बजे से कालू बास में एडवोकेट मोहनलाल सोनी के निज निवास पर श्याम बाबा के जागरण का आयोजन किया जाएगा। यहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ लड्डू गोपालजी का पूजन किया जाएगा व पंडित भवानीशंकर शास्त्री भजनों की प्रस्तुतियां देंगे।