Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 सितबंर 2023। प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत कस्बे के सभी 40 वार्डों में पट्टे जारी करने की मांग को लेकर कल अनेक नागरिक पालिका कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करेंगे। ये बात आज अनेक नागरिकों ने उपखंड अधिकारी कार्यालय में नारेबाजी करते हुए कही व ज्ञापन दिया। श्रीडूंगरगढ़ शहर के वार्ड 15 व 16 के नागरिकों ने उपखंड कार्यालय पहुंच कर पालिका से इन दोनों वार्डों सहित सभी 40 वार्डों के पट्टे जारी करवाने की मांग की। उपखंड अधिकारी के नाम ज्ञापन देकर वार्डवासियों ने तहसीलदार राजवीरसिंह कड़वासरा को शिकायत करते हुए बताया कि पालिका प्रशासन से कई बार पट्टे बनाने का आग्रह किया है परंतु पालिका द्वारा कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। नागरिकों ने मंगलवार को पालिका के घेराव की चेतावनी देते हुए कल से धरना देने की बात भी कही। इस दौरान गौरव टाडा, भंवरलाल प्रजापत, रोहिताश सारण, श्रवन, दीपाराम, नवाब, मांगीलाल, किशन, पप्पूराम, मदनलाल, भंवरलाल, मघाराम, बजरंग, रिंकू माली, अकरम, भंवरलाल जाखड़, मौसम अली, अलीमोहम्मद, उम्मीद, सिकंदर धोबी, नौशाद अली, ओम प्रकाश, प्रभुदास, बादशाह, शीशपाल, रामेश्वर लुहार, सुभाष, फारूक, जमालुद्दीन, आसिफ, रमजान, जाकिर, हरिगिरी आदि मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उपखंड कार्यालय पहुंचकर उपखंड अधिकारी के नाम दिया ज्ञापन।