Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 सितंबर 2023। शनिवार को तीज माता की सवारी गाजे बाजे के साथ नाचते गाते निकली और महिलाओं ने सवारी के दर्शन कर अखंड सौभाग्य की प्रार्थनाएं की। मुख्य बाजार स्थित जीव जतन जनकल्याण पालिका भवन से पूजा अर्चना के साथ माता की सवारी निकली और मुख्य मार्गों से होते हुए ताल मैदान शिव मंदिर पहुंची। जगह जगह महिलाओं ने माता का पूजन किया। पुजारी बाबूलाल सेवग ने बताया कि पुष्पवर्षा के साथ माता की सवारी का स्वागत किया गया व मंदिर पहुंच कर पानी पिलाया। यहां महिलाओं ने घूमर किया। आज शिव मंदिर से सवारी पुन: पालिका भवन पहुंचेगी और सातु का भोग लगाया जाएगा। इस दौरान सभी महिला संगठनों सहित सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शहर के मुख्य मार्गो से निकली तीज माता की सवारी, आज पुन: लौटेगी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जीव जतन जनकल्याण पालिका भवन में किया तीज माता का पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अनेक सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए सांस्कृतिक व धार्मिक उत्सव में।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अनेक महिलाओं ने तीज का पूजन कर लगाए जयकारे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अनेक महिला संगठनों की महिलाएं व युवतियां शामिल हुई सवारी यात्रा में।