Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 सितबंर 2023। लगातार क्षेत्र में किसान पूरी बिजली नहीं मिलने, पूरे वोल्टेज नहीं मिलने से बुरी तरह से परेशान है। आज गांव धीरदेसर चोटियान, अमृतवासी व बिग्गा रामसरा के किसान कांग्रेसी नेता केसराराम गोदारा की अगुवाई में कितासर 132 जीएसएस का घेराव कर लिया है। किसान लगातार अपनी फसलें बर्बाद होने की बात कहते हुए नाराजगी जता रहें है। गोदारा ने बताया कि किसान धीरदेसर चोटियान के प्रथम जीएसएस पर अतिरिक्त पॉवर ट्रांसफार्मर लगाने, अलग फीडर देने, लोड बढ़ाने व कृषि कुओं पर 6 घंटे निर्बाध बिजली देने की मांग कर रहें है। किसान इस जीएसएस पर एक कार्मिक की नियुक्ति की भी मांग कर रहें है। यहां किसानों ने किसान एकता के नारे लगाए। इस दौरान बड़ी संख्या में किसान मौजूद है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कितासर जीएसएस के बाहर प्रदर्शन करते किसान, गोदारा ने कहा किसानों की मांगे पूरी करें विभाग।