Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 अगस्त 2023, जब खाने में घी का इस्तेमाल किया जाता है, तो इसका स्वाद दोगुना बढ़ जाता है। अक्सर लोग गरमागरम रोटियों पर घी लगाकर खाना पसंद करते हैं। कई लोग तो घी खाने के इतने शौकीन होते हैं कि वो सब्जी में भी डालकर खाते हैं। घी स्वादिष्ट होने के साथ आपके शरीर के लिए भी बेहद फायदेमंद है। खैर कुछ लोगों को लगता है कि घी खाने से वजन बढ़ता है और यह अनहेल्दी है। जबकि अगर आप घी सीमित मात्रा में खाएं, तो सेहत पर अच्छा प्रभाव पड़ता है। खाली पेट घी खाने से आप स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से बचे रहेंगे। तो चलिए जानते हैं इसके फायदे।

पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद

जिन लोगों को कब्ज की समस्या है, उनके लिए सबुह खाली पेट घी का सेवन करना काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। यह कब्ज, सूजन और पेट दर्द से राहत दिलाने में मदद करता है। घी में ब्यूटिरिक एसिड होता है। खाली पेट गुनगुने पानी के साथ आप घी का सेवन करेंगे, तो इससे पाचन संबंधी समस्याओं से राहत पा सकते हैं। यह आपके लिए एक कारगर इलाज हो सकता है।

जोड़ों के दर्द को करता है कम

घी में ओमेगा-3 फैटी एसिड की मात्रा पर्याप्त होती है। खाली पेट इसका सेवन करने से जोड़ों के दर्द से छुटकारा मिल सकता है। इसके अलावा, घी कैल्शियम से भी भरपूर होता है, जिससे हड्डियां स्वस्थ रहती हैं।

इम्युनिटी बूस्टर के रूप में काम करता है

घी में हेल्दी फैट्स पाए जाते हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण सेहत के लिए जरूरी है। अगर आप खाली पेट नियमित रूप से घी गर्म पानी के साथ एक चम्मच घी खाते हैं, तो इससे आपका इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। जिससे आप कई तरह की बीमारियों से बच सकते हैं। घी आंतों की स्वास्थ्य के लिए भी बेहतर होता है।

मस्तिष्क के स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है

घी में मौजूद गुण मस्तिष्क की सेहत को बढ़ावा देता है। इसमें विटामिन-ई पाया जाता है, जो मस्तिष्क को बीमारियों से बचाने में मदद करता है। सेहतमंद रहने के लिए आप खाली पेट घी का सेवन कर सकते हैं।

स्किन के लिए हेल्दी

घी में कैल्शियम, ओमेगा -3 फैटी एसिड, विटामिन-ए, विटामिन-ई, विटामिन-डी और कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। जो स्किन को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। खाली पेट घी खाने से झुर्रियों और पिंपल्स से राहत मिल सकती है।

आंखों के लिए फायदेमंद

घी में विटामिन-ए और ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो आंखों की सेहत के लिए फायदेमंद है। इसके सेवन से आंखों की रोशनी बढ़ती है।