Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 अगस्त 2023। भूमि संपत्ति के बढ़ते विवादों में एक मामला गांव धनेरू से सामने आया है जिसमें दो पक्ष आपस में खूनी संघर्ष में भिड़ गए व एक दूसरे के सिर फोड़ते हुए चोटिल हुए। दोनों पक्षों ने थाने पहुंच कर एक दूसरे के खिलाफ मामले दर्ज करवाए है और पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल आवड़दान को सौंप दी है।
ट्रेक्टर से तोड़ी पट्टियां, विवाहिता की लज्जा भंग, फोड़ा सिर, किया घायल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। धनेरू निवासी 40 वर्षीय लिछमणराम पुत्र मालाराम जाट ने मामला दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि गांव में हमारा एक खरीद किया हुआ भूखंड है। रविवार को हम मैं और मेरी पत्नी गीतादेवी, भाई रामरख तथा भाभी मघीदेवी प्लॉट की साफ सफाई करने पहुंचे। थोड़ी देर में मोडाराम व लूणाराम पुत्र नारंगराम जाट, मैनादेवी, तोलाराम पुत्र प्रभुराम, तोलाराम का बेटा भागुराम हाथों में जैई, लाठी कुल्हाड़ी लेकर हमारे भूखंड की पट्टियां तोड़ते हुए तेजगति ट्रेक्टर लेकर अवैध रूप से हमारे प्लॉट में घुसे। मोडाराम ट्रेक्टर चला रहा था व मेरी भाभी के पैर पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। मोडाराम ने मघीदेवी से बदतमीजी करते हुए लज्जा भंग की तभी मेरी पत्नी ने उसे धक्का दिया तो आरोपी मैनादेवी ने उसे पत्थर मारे। मोडाराम ने जैई से वार कर परिवादी का सिर फोड़ दिया जिससे खून बह निकला। उसकी पत्नी को कुल्हाड़ी के वार से चोटिल कर दिया। परिवादी ने बताया कि तोलाराम व भागुराम ने परिवादी के भाई रामरख को पीटा। जब आस पास के लोग एकत्र हो गए तो आरोपी मौके से भाग गए व जान से मारने की धमकियां दी। मघीदेवी के पैर में टांके आए व सभी ने अस्पताल पहुंच कर ईलाज करवाया।
दूसरे पक्ष ने लगाए मारपीट करने, सिर फोड़ देने के आरोप।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्लॉट पर कब्जे की जंग में एक पक्ष ने मामला दर्ज करवाते हुए दूसरे पक्ष के खिलाफ आरोप लगाए है। धनेरू निवासी 29 वर्षीय मोडाराम पुत्र नागरमल जाट ने पुलिस को बताया कि गांव की आबादी में उसके हिस्सा पांति आया एक भूखंड स्थित है जिसकी सात साल पहले उसने सीमाबंदी करवाई। रविवार 27 अगस्त को दोपहर 1 बजे पता चला की लिछमण व उसकी पत्नी गीतादेवी, रामरख व उसकी पत्नी मघीदेवी पुत्र मालाराम जाट मेरे भूखंड में घुसकर कब्जा करने का प्रयास कर रहें है। परिवादी अपनी मां मैनादेवी व भाई राकेश के साथ मौके पर पहुंचा तो आरोपियों से कहासुनी होने पर उन्होंने गालियां देते हुए चौसंगी व जैई से हमला कर दिया। लिछमण के वार से परिवादी का सिर फूट गया व खून की धारा बह निकली। उसके पेट में चौसंगी घोंपने के लिए वार किया तो वह पीछे हट गया और उसके पैर में एक सिंगा घुस गया जिससे वह घायल हो गया। परिवादी का भाई भी चोटिल हो गया व माँ चीख पुकार करती रही। परिवादी ने बताया कि आरोपी रामरख ने उनके ही ट्रेक्टर को उनके पीछे दौड़ाया और तेजगति से ऊपर चढाने की कोशिश की। उन्होंने जान बचाई तो इसी ट्रेक्टर से अपने भूखंड पट्टियां तोड़कर ट्रेक्टर अपने पट्टे में खड़ा कर दिया। पुलिस ने अनेक धाराओं में दोनों में मामले दर्ज कर लिया है।